भोपाल
अवधपुरी मंडल में शनिवार को वार्ड क्रमांक—60 झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अवधपुरी मंडल की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने पक्षी विहार, जय हिंद नगर में जनसंपर्क किया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया और अधिक से अधिक मतदान का आव्हान किया।
