19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedमैं गुरु गोविंद सिंह का पुत्र हूं... 10 साल के बच्चे का...

मैं गुरु गोविंद सिंह का पुत्र हूं… 10 साल के बच्चे का वीडियो देखकर नतमस्तक हुए आनंद महिंद्रा

Published on

नई दिल्ली:

जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के दस साल के एक बच्चे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बच्चे का नाम जसप्रीत है और वह दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रहता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह मां छोड़कर चली गई है। जसप्रीत की एक बड़ी बहन है जिसकी जिम्मेदारी भी उसी के नन्हें कंधों पर है। जसप्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह अपने पिता के स्टॉल पर रोल बनाकर बेच रहा है। महिंद्रा ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए इस बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

एक फूड व्लॉगर ने हाल में इस बच्चे का दिल को छूने वाला वीडियो बनाया था जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। महिंद्रा ने एक्स यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हिम्मत का नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में रहता है। अगर किसी के पास उसकी कॉन्टैक्ट नंबर है तो कृपया शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम इस बात का पता करेगी कि हम उसकी एजुकेशन को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं।

कहां से आई हिम्मत
जसप्रीत की दास्तां से व्लॉगर सरबजीत सिंह ने दुनिया को परिचित कराया। वीडियो में जसप्रीत चिकन एग रोल बना रहा है। जब व्लॉगर ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा तो जसप्रीत ने कहा कि हाल में उसके पिता की ब्रेन टीबी से मौत हो चुकी है। उसकी 14 साल की एक बड़ी बहन भी है। दोनों भाई-बहन दिल्ली में अपने चाचा के साथ रहते हैं जबकि उनकी मम्मी उन्हें छोड़कर पंजाब में अपने मायके चली गई है। जसप्रीत ने कहा कि उन्होंने खाना बनाने की कला अपने पापा से सीखी है। वह अपने स्टॉल पर चिकन से लेकर कबाब, पनीर और चाउमिन रोल बेचते हैं। जब व्लॉगर ने उनसे पूछा कि इतनी कम उम्र में इतनी हिम्मत कहां से आई तो जसप्रीत कहते हैं, ‘मैं गुरु गोविंद सिंह का पुत्र हूं। जब तक ताकत रहेगी तब तक लड़ेंगे।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...