19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedऐसी दिखती है रेखा की आलीशान हवेली 'बसेरा', समंदर किनारे हरियाली से...

ऐसी दिखती है रेखा की आलीशान हवेली ‘बसेरा’, समंदर किनारे हरियाली से सजा है ये 100 करोड़ का ये आशियाना

Published on

बॉलीवुड की लेजंड एक्ट्रेस मानी जानेवाली रेखा का बांद्रा, बैंडस्टैंड पर बना घर ‘सवेरा’ मुंबई के उन खूबसूरत जगहों में से एक है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। रेखा का ये 100 करोड़ की ये हवेली मुंबई की एक पहचान है, जहां शानदार डिजाइन के साथ-साथ हरियाली भी भरपूर नजर आती है।

घर के बाहर एंट्री पर एक बड़ी छतरी जैसी डिजाइन बनी हुई है जो इस हवेली की खूबसूरती में चार चांद लगाती नजर आती है। ये डिजाइन कहीं न कहीं रेखा की फेमस फिल्म ‘उमराव जान’ (1981) की याद दिलाती है। यहां की कुछ दीवारें सफेद हैं और घर के अंदर रोशनी के लिए खिड़कियां भी खास तरीके से बनाई गई हैं, जो इसे फ्रेश और एविगेंट लुक देती हैं। रेखा के घर के बाहर का नजारा इस बात का सबूत है कि इस हवेली के अंदर विलासिता की सारी चीजें मौजूद होंगी। भानुरेखा गणेशन के नाम से जन्मीं रेखा तस्वीर में नजर आ रहे इस महल जैसे आशियाने की मालकिन हैं।

शाहरुख खान के घर से थोड़ा आगे है रेखा का घर
रेखा का ये बंगला शाहरुख खान के घर से थोड़ा आगे है। कहते हैं कि रेखा के घर झांकने की भी किसी को इजाजत नहीं है। उनके कुछ ही करीबी दोस्त हैं जो उनके घर के अंदर दाखिल हो सकते हैं।

मां का कर्ज उतारने के लिए रेखा को करना पड़ा था काम
रेखा ने बहुत छोटी उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। रेखा के माता-पिता (पुष्पवल्ली और पिता सुपरस्टार जैमिनी गणेशन) दोनों फिल्म इंडस्ट्री से थे। रेखा को कभी पिता का प्यार नहीं मिला और मां ने अकेले ही सबको पाला। रेखा तब 9वीं क्लास में थीं, तब उनकी पढ़ाई छुड़वा दी गई और फिर उन्हें इंडस्ट्री में आना पड़ा। कभी मां का कर्ज उतारने के लिए और घर चलाने के मकसद से रेखा ने मर्जी के खिलाफ जाकर फिल्मों में काम किया था। रेखा बस एक आम लड़की की तरह शादी करके घर बसाना चाहती थीं।

स घर में ऐशो आराम की सारी चीजें, बस परिवार की रह गई कमी
शुरुआती दिनों में रेखा के लिए फिल्मों का सफर भी आसान नहीं रहा। उन्होंने बी ग्रेड फिल्में भी कीं। हालांकि, करियर के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां रहीं। कई नाम उनसे जुड़े, रेखा ने शादी भी की लेकिन आज उनके पास शादी और अपनी फैमिली छोड़कर दुनिया भर के एशो आराम की सारी चीजें हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...