11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedरणवीर से पहले दीपिका डिलीट कर चुकीं वेडिंग फोटो, प्यार सच्चा फिर...

रणवीर से पहले दीपिका डिलीट कर चुकीं वेडिंग फोटो, प्यार सच्चा फिर क्यों होती है ब्रेकअप की चर्चा?

Published on

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. लेकिन दोनों के रिश्ते में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. रणवीर और दीपिका अपने फैंस को कपल गोल्स देते आए हैं. उनकी प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से भी कम नहीं है. लेकिन उनके रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं भी होती रही हैं. कभी तलाक की अफवाह, दीपिका का ‘कॉफी विद करण’ पर बताना कि उनका रिश्ता सीरियस नहीं था या फिर कुछ और. कुछ न कुछ उनको लेकर सुनने को मिलता ही रहता है. इस बीच अब रणवीर सिंह ने एक और शॉकिंग काम कर दिया है.

रणवीर ने डिलीट की फोटो
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग शादी की अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने जनवरी 2023 से पहले शेयर की सभी फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. इसके पीछे का कारण क्या है ये कोई नहीं जानता. लेकिन कयास लगाने वाले मान रहे हैं कि शायद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये बात इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही रणवीर और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो रणवीर ने शादी की फोटोज ही हटा दीं.

रणवीर सिंह से पहले 31 दिसंबर 2020 को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खाली कर दिया था. उन्होंने अपनी शुरुआत से लेकर 2020 के अंत तक की सभी फोटोज और वीडियो को हटा दिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वो 2021 के साथ अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही हैं. उन्होंने 2020 के मुश्किल वक्त को न याद करने की बात कही थी. दीपिका का कहना था कि इतने भयानक साल को बिताने के बाद अब वो मुड़कर उसे नहीं देखना चाहती हैं. हालांकि इस बात में बाद में ट्विस्ट भी आया था.

कटरीना की शादी पर दीपिका का पोस्ट
9 दिसंबर 2021 को कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी की थी. राजस्थान में रॉयल अंदाज में हुई इस शादी में दोनों की खुशी और लुक्स देख फैंस का दिल गदगद हो गया था. कटरीना की शादी के चर्चे इंटरनेट पर हर तरफ हो रहे थे. ऐसे में दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम से हटाई वेडिंग फोटोज को अनहाइड कर दिया था. ऐसे में एक बार फिर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोबारा वेडिंग फोटोज दिखने लगी थीं.

इसकी वजह से दीपिका को ट्रोल्स की बातें भी सुनने पड़ी थी. ट्रोल्स का कहना था कि दीपिका पादुकोण को कटरीना कैफ से जलन हो रही है, इसलिए उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज को अनहाइड किया है. कुछ ने कहा कि नवंबर में अपनी शादी की एनिवर्सरी के दिन भी फोटोज को शेयर या अनहाइड कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि वेडिंग सीजन में दीपिका को अपनी शादी का दिन याद आ रहा है.

रणवीर संग रिश्ते पर बोली थीं दीपिका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता नवंबर 2023 में भी चर्चा में आया था. दोनों को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के पहले एपिसोड में साथ देखा गया था. इस एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि वो शुरुआत में रणवीर के साथ कमिटेड रिश्ते में नहीं थीं. दोनों सिचुएशनशिप में थे. एपिसोड के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा था, ‘मैं कुछ वक्त के लिए सिंगल रहना चाहती थी, क्योंकि मैं मुश्किल रिलेशनशिप्स से बाहर निकली थी. मैं एक फेज से गुजर रही थी, जहां मैंने कहा था कि मुझे अटैच नहीं होना है, कमिटेड नहीं होना है. और फिर मैं फन कर रही थी. उसके बाद ये आए, तो मैंने तब तक कमिट नहीं किया था जब तक इन्होंने मुझे प्रपोज नहीं किया. हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं थी. हमें दूसरे लोगों से मिलने की इजाजत थी, लेकिन हम बार-बार एक दूसरे के पास आ जाते थे.’

दीपिका पादुकोण के इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर डिबेट छिड़ गई थी. यूजर्स ने कपल की सिचुएशनशिप को लेकर दीपिका को जमकर ट्रोल भी किया था. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि उन्हें दूसरों की सोच से कोई असर नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने मन की बात कहने में संकोच नहीं.और अब रणवीर सिंह अपनी प्रोफाइल से शादी के फोटोज हटा दिए हैं. उम्मीद करते हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...