20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़कौन बनेगा बीएचईएल का महाप्रबंधक, दूसरे राउंड के इंटरव्यू होंगे जल्द, तीसरे...

कौन बनेगा बीएचईएल का महाप्रबंधक, दूसरे राउंड के इंटरव्यू होंगे जल्द, तीसरे राउंड में होगी तस्वीर साफ

Published on

भोपाल

यूं तो भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल ही हर यूनिट में अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार बीएचईएल भोपाल यूनिट में प्रमोशन के हकदार ज्यादातर अपर महाप्रबंधक दमदार दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए इस यूनिट में पहली बार एक ही डायरेक्टर जेपी श्रीवास्तव इस पद के दावेदारों के साक्षात्कार लिए हैं। उनके साथ भेल के मुखिया एमएस रामनाथन भी साक्षात्कार में बैठे थे।

हर बार जब इस पद के साक्षात्कार हुए हैं तब भेल के दो डायरेक्टर साक्षात्कार लेते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कुछ अपर महाप्रबंधक ऐसे भी हैं जो बाहर के कोटे से प्रमोशन पा सकते हैं। दरअसल पिछले माह भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने इस यूनिट में करीब 18 अपर महाप्रबंधकों का तबादला किया। इन अफसरों ने इस यूनिट में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। सिर्फ विभागों का वितरण बाकी है जो एक—दो दिन में पूरा हो जाएगा। साक्षात्कार के दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड की कमान संभवतः भेल के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर के हाथ में होगी। ऐसे में काबिल अफसरों को ही महाप्रबंधक बनाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे कंप्यूटर सेंटर के अपर महाप्रबंधक एनपी सनोदिया, टीआरएस कमर्शियल राघवेंद्र शुक्ला, ईएमएक्स ए ओरंगाबादकर, सीआईएम वीवी खरे, एसडब्ल्यूई हेमराम पटेल, हाईडो सेल्स जे चटर्जी, टीएक्सएम नरेश सिंह, फायनेंस से महिला अपर महाप्रबंधक एम उत्तमचंदानी, एचएसई हीरालाल भरानी, एफसीएक्स एम डोंगरे, एचआर प्रचार एवं जन संपर्क विभाग विनोदानंद झा, ब्लॉक नंबर—2 एके भौमिक, ब्लॉक नंबर—2 आरके जैन, संजय गुप्ता और नीशित खरे महाप्रबंधक बनने की दौड़ में शामिल हैं।

इनमें से संजय गुप्ता और नीशित खरे भोपाल नहीं बल्कि बाहर के कोटे से प्रमोशन पा सकते हैं। श्री नायक का प्रमोशन टीआरपी के तहत हो सकता है। हालांकि प्रमोशन के दावेदार की फेहरिस्त लंबी है। दूसरे राउंड के बाद प्रमोशन पाने वालों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। इनमें कुछ ऐसे अपर महाप्रबंधक भी हैं जो कहीं न कहीं सीएमडी से जुड़े हैं, संभवतः इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर यह देखना जरूरी है कि इस बार सिफारिश दम मारेगी या काम करने वालों को प्रमोशन से नवाजा जाएगा।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this