11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होने को तैयार हैं...

कंगना रनौत के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होने को तैयार हैं शेखर सुमन, बोले ‘ये तो मेरा फर्ज है’

Published on

इंडियन टीवी के आइकॉनिक चेहरों में से एक शेखर सुमन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन ने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया और उनके काम को जनता काफी पसंद कर रही है. अभी लोग उनके इस काम की तारीफ कर ही रहे थे कि शेखर के फिर से पॉलिटिक्स में उतरने की खबर भी आ गई.

मंगलवार को शेखर सुमन ने बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली. कुछ समय पहले ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा नाम रह चुकीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बीजेपी जॉइन की थी और वो हिमाचल के मंडी इलाके से 2024 का चुनाव भी लड़ रही हैं. शेखर सुमन और कंगना का एक पुराना इतिहास भी रहा है. कुछ साल पहले शेखर के बेटे और कंगना के रिलेशनशिप, और फिर ब्रेकअप की सुर्खियों ने काफी चर्चा बटोरी थी.

बेटे की एक्स के लिए कैम्पेन करेंगे शेखर सुमन?
बीजेपी जॉइन करते ही शेखर से पूछा गया कि क्या वो इस चुनाव में कंगना के लिए चुनाव प्रचार करेंगे? IANS को इस सवाल का जवाब देते हुए शेखर ने कहा, ‘अगर बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे? ये तो मेरा फर्ज बनता है और हक भी.’रिपोर्ट्स बताती हैं कि शेखर के बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत पहली बार फिल्म ‘राज 2’ के सेट पर, 2008 में मिले थे. फिल्म के शूट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने अलग होने से पहले करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था.

शेखर ने एक दिन में लिया बीजेपी जॉइन करने का फैसला
‘हीरामंडी’ में अपने काम से रंग जमा रहे शेखर सुमन ने मंगलवार को बीजेपी जॉइन कर ली. एक प्रेस कांफ्रेंस को एड्रेस करते हुए शेखर ने कहा, ‘कल तक मुझे नहीं पता था कि आज मैं यहां बैठा होऊंगा क्योंकि जीवन में बहुत सारी चीजें चाहे-अनचाहे हो जाती हैं. मैं बहुत पॉजिटिव थिंकिंग के साथ यहां आया हूं और मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया.’

शेखर सुमन की राजनीति में यह दूसरी पारी है. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर, पटना साहिब सीट से 2009 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा से हार का सामना करना पड़ा था. सिन्हा ने करीब 1.67 लाख मतों के बड़े अंतर से इस सीट पर कब्जा जमाया था. बाद में 2012 में उन्होंने कांग्रेस से रिजाइन कर दिया था. उनका कहना था कि निजी और व्यावसायिक व्यस्तता के कारण पार्टी के लिए समय निकालना मुश्किल था. इस वजह से वे पार्टी छोड़ रहे हैं.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...