19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedबिजी सड़क पर होगा रियल लाइफ ड्राइविंग टेस्ट! DL के लिए लागू...

बिजी सड़क पर होगा रियल लाइफ ड्राइविंग टेस्ट! DL के लिए लागू हुआ सख्त नियम

Published on

नई दिल्ली,

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना अब और भी ज्यादा मुश्किल होगा. क्योंकि केरल मोटर वाहन विभाग (MVD) ने ड्राइविंग टेस्ट के नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं. यहां तक कि आवेदकों को अब रियल लाइफ ड्राइविंग टेस्ट देना होगा. यानी कि बिजी ट्रैफिक के बीच वाहन चलाकर अपनी ड्राइविंग स्किल को साबित करना होगा. इसके अलावा टेस्ट नियमों में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं.

क्या हैं नए ड्राइविंग टेस्ट नियम?
हाल ही में केरल मोटर वाहन विभाग (MVD) द्वारा आदेश जारी किया गया. जिसके अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) आवेदकों को अब वास्तविक तौर पर बिजी सड़क पर ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा विभाग ने एंगुलर पार्किंग, पैरेलल पार्किंग, ज़िग-जैग ड्राइविंग जैसे कई टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है.

इसके अलावा, इस सर्कुलर में ‘H’ टेस्ट करने से पहले आवेदकों को ग्रेडिएंट टेस्ट से गुजरना होगा. बता दें कि, यह नियम नए ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों या फिर रेन्यू करवाने वाले दोनों लोगों के लिए लागू होगा. नए नियमों में यह प्रावधान जोड़ा गया है कि 15 वर्ष से ज्यादा पुरानी किसी भी कार का उपयोग ड्राइविंग टेस्ट के लिए नहीं किया जाएगा.

इलेक्ट्रिक और ऑटोमेटिक कार नहीं होंगे शामिल:
इस नियम के अनुसार, टेस्ट के दौरान दोपहिया वाहन सेग्मेंट में केवल वो वाहन ही शामिल किए जाएंगे जिनकी इंजन क्षमता 95 सीसी या उससे उपर होगी. इसके अलावा चारपहिया ड्राइविंग टेस्ट इलेक्ट्रिक और ऑटोमेटिक कारों को शामिल नहीं किया जाएगा. इस नए नियम के अनुसार, टेस्टिंग वाहनों में डैशबोर्ड कैमरा और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (GPS) को इंस्टॉल करवाना अनिवार्य होगा.

मौके पर मौजूद ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर को ड्राइविंग टेस्ट को रिकॉर्ड करना होगा, जिसके लिए उन्हें अपने पास एक मेमोरी कॉर्ड भी रखना होगा. इस रिकॉर्डिंग को MVD सिस्टम में ट्रांसफर किया जाएगा. इतना ही नहीं, ड्राइविंग टेस्ट देने वाले आवेदक को भी अगले 3 महीनों तक रिकॉर्डिंग की एक कॉपी के तौर पर अपने पास मेमोरी कॉर्ड रखना अनिवार्य होगा.

ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन ने किया विरोध:
हाल ही में केरल मोटर ड्राइविंग स्कूल इंस्ट्रक्टर और वर्कर्स एसोसिएशन ने केरल हाईकोर्ट में इस सर्कूलर को चुनौती दी थी. लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी दरअसल, एसोसिएशन इन नए बदलावों को चुनौतीपुर्ण मान रहा है. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) और ऑल केरला ड्राइविंग स्कूल ओनर्स एसोसिएशन से जुड़ी यूनियनों सहित कई ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन ने पूरे राज्य में ड्राइविंग टेस्ट का बहिष्कार किया है और हड़ताल पर चले गए हैं. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि, केरल मोटर वाहन विभाग (MVD) द्वारा जारी किया गया ये नया नियम पूरे देश में लागू होता है या नहीं.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...