— समस्या की शिकायत करने के बाद भी निगम प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान
भोपाल
भेल क्षेत्र के व्यस्त यातायात के दबाव और आए दिन वीआईपी मूवमेंट वाले रोड पर खुले चैंबर जानलेवा बने हुए हैं। इसकी शिकायतें भी दुकानदारों ने निगम में की हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनके कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे की आशंका रहती है। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इनकी मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इससे यहां से निकलने वाले लोग और वाहन चालक आए दिन परेशान हो रहे हैं। इन नालियों से गिरने के कारण लोग आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इससे लोगों को वाहनों की मरम्मत के लिए आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
