भोपाल
बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—आपरेटिव सोसायटी अपने सदस्यों को शनिवार से उपहार वितरित करेगी। संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि केंट कंपनी के वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर सदस्यों को दिए जाएंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे संस्था के पिपलानी स्थित भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा।इसके मुख्य अतिथि भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन होंगे। संस्था ने अपने सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने भेल गेट पास जरूर लेकर आएं।
