18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedफिर भारतीयों की पहली पसंद बनें चाइनीज Phone, लेकिन कहां फंसा पेंच?...

फिर भारतीयों की पहली पसंद बनें चाइनीज Phone, लेकिन कहां फंसा पेंच? जानें रिपोर्ट

Published on

भारतीयों को एक बार फिर चाइनीज स्मार्टफोन पसंद आ रहे हैं। एक वक्त था, जब चाइनीज स्मार्टफोन के खिलाफ भारत में जबरदस्त माहौल बना था। इससे चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड की सेल में जबरदस्त गिरावट हुई। इसकी शुरुआत साल 2020 में हुई थी, जो साल 2023 तक जारी रहा, जब भारत में चाइनीज स्मार्टफोन की सेल में लगातार गिरावट दर्ज की गई। लेकिन साल 2024 में चाइनीज ब्रांडेड स्मार्टफोन ने भारत में दोबारा वापसी की है और सैमसंग जैसे स्मार्टफोन ब्रांड को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले कई साले से टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। लेकिन चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड की वापसी में एक पेंच फंस गया है।

क्या फंस गया पेंज
ईटी ने काउंटर प्वाइंट रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि साल 2020 की पहली तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन का वॉल्यूम शेयर भारत में करीब 77 फीसद हुआ करता था। मतलब भारत में बिकने वाले 10 स्मार्टफोन में से 8 चाइनीज थे। लेकिन साल 2023 तक भारत में चाइनीज स्मार्टफोन का वॉल्यूम शेयर 61 फीसद रहा गया। मतलब इस वक्त तक 10 में से 6 बिकने वाले स्मार्टफोन चाइनीज थे. लेकिन साथ 2024 की पहली तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन का वॉल्यूम शेयर दोबारा से बढ़कर भारत में 75 फीसद हो गया। मतलब 10 में से करीब 8 स्मार्टफोन दोबारा से चीन के हैं, जिनकी बिक्री भारत में हो रही है, लेकिन सरकार की जांच की कड़ी निगरानी का नतीजा है कि चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड की रेन्यू में जोरदार गिरावट का दौर जारी है।

रेनेन्यू में गिरावट का दौर जारी
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वॉल्यूम में ज्यादा स्मार्टफोन की बिक्री कर रहे हैं, लेकिन उनकी कमाई सबसे निचले स्तर पर है। जहां साल 2020 की पहली तिमाही में चाइनीज कंपनियों का रेवेन्यू शेयर 70 फीसद था, जो साल 2023 की पहली तिमाही में घटकर 50 फीसद हो गया, जबकि साल 2024 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा घटकर 48 फीसद रह गया।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...