19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedइस हफ्ते महंगाई के आंकड़ों और तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की...

इस हफ्ते महंगाई के आंकड़ों और तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Published on

नई दिल्ली:

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव रहा था। बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस सप्ताह बाजार की चाल कैसी रहने वाली है ये कई फैक्टर्स से तय होगा। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आम चुनाव से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा तय करेगा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर काफी आर्थिक आंकड़े आने हैं। घरेलू मोर्चे पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के साथ थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए जाएंगे। वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों पर होगा।’’

आएंगे ये आंकड़े
मीणा ने कहा कि इसके अलावा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर भी सभी की निगाह रहेगी। इस सप्ताह चीन के औद्योगिक उत्पादन और जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े भी आने हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि चुनाव के कारण अनिश्चितताओं के चलते घरेलू बाजार में मौजूदा रुझान फिलहाल जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह अमेरिका और भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, जापान के जीडीपी के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर रहेगी। साथ ही बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी दिशा लेगा।

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
सप्ताह के दौरान डीएलएफ, जोमैटो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार का परिदृश्य प्रमुख वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा। भारत के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अलावा अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों, जापान के जीडीपी आंकड़ों तथा फेडरल रिजर्व प्रमुख के वक्तव्य पर सभी की निगाह रहेगी।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि बाजार की दिशा कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों के अलावा वैश्विक कारकों तथा चुनाव से जुड़ी खबरों से तय होगी।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,213.68 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 420.65 अंक या 1.87 प्रतिशत की गिरावट आई।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...