19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedगुरुचरण सिंह ने पिता से किया था लौटने का वादा, घर से...

गुरुचरण सिंह ने पिता से किया था लौटने का वादा, घर से निकलते वक्त ये थे उनके आखिरी शब्द

Published on

हर गुजरते दिन के साथ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य गहराता जा रहा है। हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। हालिया रिपोर्ट में पता चला था कि वो 10 बैंक अकाउंट और कई सारे ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि उन्हें शक था कि कोई उनपर निगरानी रख रहा है। दूसरी तरफ उनके पिता हरजीत सिंह ने कहा कि वो अपने बेटे की आर्थिक स्थिति से अनजान थे। अब एक्टर के 51वें जन्मदिन पर फिर से पिता हरजीत सिंह का दिल भर आया है और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका बेटा आज घर आएगा।

जाने से पहले Gurucharan Singh ने अपने पिता हरजीत सिंह से क्या कहा था, इस बारे में उन्होंने टाइम्स नाऊ को बताया, ‘वो मेरे जन्मदिन (21 अप्रैल) पर यहां थे और अगले दिन उन्हें मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘मैं आ जाऊंगा। 1-2 दिन में आ जाऊंगा।’ उसके बाद, हमें नहीं पता कि क्या हुआ। कुछ पता ही नहीं चल रहा है।’ ये पूछे जाने पर कि क्या गुरुचरण किसी बात को लेकर परेशान थे, उन्होंने कहा, ‘परेशान तो वो लगता था, लेकिन कभी बताता नहीं था।’

बेटे से कही थी ये बात
हरजीत सिंह को ये भी याद है कि उन्होंने गुरुचरण से पूछा था कि क्या कोई चीज उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे पूछा कि अगर कुछ गलत हो तो मुझे बताएं। कोई दिक्कत है किसी चीज की तो मां-बाप से नहीं छुपाते। हर कोई तुम्हें छोड़ देगा, लेकिन तुम्हारे माता-पिता नहीं।’

किसी के निगरानी रखने का शक!
इस बीच जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि गुरुचरण सिंह को किसी के द्वारा ‘निगरानी’ किए जाने का संदेह था और इसलिए वह अक्सर अपने ईमेल खाते बदलते रहते थे। बताया जा रहा है कि एक्टर 27 अलग-अलग ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। यह बात तब सामने आई है, जब एक दिन पहले कई रिपोर्ट्स में एक्टर के लापता होने से पहले की आर्थिक स्थिति की डिटेल्स शेयर की गई थीं।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे गुरुचरण
यह बताया गया कि वो 10 बैंक खाते संचालित करते थे और क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहते थे। यह भी कहा गया कि वह अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...