19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedदीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आरोप लगाते हुए कहा-...

दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आरोप लगाते हुए कहा- रिलीज के पहले समय नहीं देते, ब्लैकमेल करते हैं

Published on

90 के दशक में ‘आशिकी, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘गुलाम’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्में करने वाले एक्टर दीपक तिजोरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टिप्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 10 मई को रिलीज हो चुकी है। अब दीपक ने CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और ब्लैकमेल करने तक का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला।

Deepak Tijori ने बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘टिप्सी’ में कोई भी किसिंग या एडल्ट सीन नहीं है। इसलिए उन्हें ‘यूए’ सर्टिफिकेट चाहिए था। उन्होंने फिल्म की रिलीज की 20 दिन पहले यानी 20 अप्रैल के आसपास रीजनल ऑफिसर को मैसेज भेजा था, ताकि उनकी फिल्म सही समय पर रिलीज हो सके और किसी भी प्रकार की दिक्कत को पहले ही सुलझाया जा सके।

फिल्म के डायलॉग्स हटाने के दिए आदेश
हालांकि, 62 साल के दीपक की फिल्म को पहले ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया जा रहा था। फिर स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिए जाने की बात ही गई। इसके अलावा दीपक ने ये भी बताया कि फिल्म में कुछ डायलॉग्स में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल हुआ, जिसे CBFC ने हटाने का आदेश दिया।

गाने का 50 फीसदी हिस्सा भी हटाने को कहा
रेव पार्टी में किरदारों के चिलम पीने के सीन को भी हटाने को कहा, जबकि ये सीन भोलेनाथ से जुड़ा था और बैकग्राउंड में भगवान शिव से जुड़ा गाना भी बज रहा था, लेकिन इस गाने को 50 फीसदी तक हटाने के लिए कहा।

इस प्रोसेस के कारण सुबह के शोज हुए प्रभावित
फिल्म में करोड़ों रुपये खर्च करने वाले दीपक ने किसी तरह से फिल्म को एडिट किया और इसे सीबीएफसी के पोर्टल पर डाला, लेकिन तब भी उन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिला। किसी तरह से बाद में ईमेल पर सॉफ्ट कॉपी मिली, लेकिन इन सब प्रोसेस में 8 से 10 घंटे का वक्त लग गया और मॉर्निंग के शोज प्रभावित हो गए।

ब्लैकमेल करते हैं सेंसर बोर्ड के अधिकारी
दीपक का कहना है कि सेंसर बोर्ड वाले फिल्ममेकर्स के साथ ऐसा बिहेव करते हैं। पहले तो रिलीज के पहले ज्यादा समय नहीं देते। फिर ब्लैकमेल करते हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...