11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई का निकला दम, 11 महीनों के निचले स्‍तर 4.83% पर पहुंची

महंगाई का निकला दम, 11 महीनों के निचले स्‍तर 4.83% पर पहुंची

Published on

नई दिल्‍ली:

खुदरा महंगाई दर अप्रैल में घटी है। यह मार्च में 4.85 फीसदी से घटकर 4.83 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गई। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि यह घटकर 4.80 फीसदी रह जाएगी। अच्‍छी बात यह है क‍ि खुदरा महंगाई दर का ताजा आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2-6 फीसदी के टॉलरेंस बैंड के भीतर है।

रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई वस्तुओं के दाम घटने से अप्रैल में खुदरा महंगाई दर मामूली घटकर 4.83 फीसदी पर आ गई।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर मामूली बढ़ोतरी के साथ 8.70 फीसदी रही। एक महीने पहले मार्च में यह 8.52 फीसदी के स्तर पर थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर मार्च में 4.85 फीसदी के स्तर पर थी। जबकि अप्रैल, 2023 में यह 4.3 फीसदी थी।

क्‍या है आरबीआई का टारगेट?
सरकार ने खुदरा महंगाई दर को दो फीसदी की घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने का लक्ष्य भारतीय रिजर्व बैंक को दिया हुआ है। केंद्रीय बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरें निर्धारित करते समय खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर गौर करता है। रिजर्व बैंक का कहना है कि आगे चलकर खाद्य वस्तुओं के दाम महंगाई की दर के रुख को प्रभावित करते रहेंगे।

क‍ितनी रही सब्‍ज‍ियों की महंगाई दर?
देश में सब्जी की महंगाई दर सालाना आधार पर 27.80 फीसदी रही, जो मार्च में 28.30 फीसदी थी। इस बीच अनाज और दालों की महंगाई दर, जो भारत के मुख्य आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, 8.63 फीसदी और 16.84 फीसदी पर आ गई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...