8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगोवा के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी...

गोवा के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी पर्यटक ने की ये मांग

Published on

गोवा,

कुछ दिन पहले गोवा घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था. हमले में रूसी पर्यटक बाल-बाल बच गई थी. स्थानीय मछुआरे पेले ने महिला को इन कुत्तों के चंगुल से बचाया. इस रूसी पर्यटक का नाम क्रिस्टीना है. वह साउथ गोवा के बनावली बीच पर घूमने आई थी.

इस हमले के बाद क्रिस्टीना ने गोवा सरकार और पर्यटन मंत्री से समुद्र तट पर पर्यटकों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि गोवा में समुद्र तट खूबसूरत हैं, हमें यहां घूमना पसंद है. मगर, अफसोस है कि यहां आवारा कुत्ते भी हैं, जिनके हमले से डर लगता है.

क्रिस्टीना पिछले कुछ दिनों से साउथ गोवा में रह रही थीं. वह कुछ देर टहलने के लिए बनावली समुद्र तट तक आती थी. क्रिस्टीना ने कहा कि मैं गोवा में पहली बार आई हूं. यहां के समुद्र तट बहुत साफ और सुंदर हैं. मैं इस खूबसूरत जगह से प्यार करने लगी हूं. यहां के लोग बहुत दयालु हैं और उनके चेहरों में मुस्कुराहट रहती है.

यहां बहुत स्वादिष्ट खाना मिलता है और यहां पर बहुत सारी अच्छी चीजे हैं. मगर, यहां एक बड़ी समस्या भी है, जिसके बारे में मैं आपको बताना चाहती हूं. यहां बीच में बहुत से आवारा कुत्ते हैं. बनावली समुद्र तट पर मुझे करीब 10 कुत्तों ने घेर लिया. उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया. इस बीच स्थानीय मछुआरे पेले ने मुझे बचाया.

यह बहुत बहादुरी भरा काम था और मैं इसकी प्रशंसा करती हूं. मैं गोवा के पर्यटन मंत्री से कहना चाहती हूं कि आवारा कुत्तों के लिए केयर हाउस बनाए जा सकते हैं. इस बीच, रूसी महिला पर्यटक को कुत्तों के चंगुल से बचाने वाले मछुआरे पेले ने भी मांग की कि सरकार को गोवा में समुद्र तट पर घूम रहे कुत्तों की उचित देखभाल करनी चाहिए

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...