8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, भारतीय...

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, भारतीय जहाज पर लगा जुर्माना किया माफ, देश छोड़ने की भी दी मंजूरी

Published on

माले:

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के हक में बड़ा फैसला लिया है। मुइज्जू के कार्यालय ने भारतीय जहाज पर लगाए गए 42 लाख मालदीवियन रुपये (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) के भारी भरकर जुर्माने को माफ कर दिया है। इसके साथ ही जहाज को मालदीव छोड़ने की अनुमति भी दे दी। मालदीविन मीडिया पोर्टल अधाधू ने इस बारे में जानकारी दी है। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के कोर्स गार्ड ने बीते साल 28 अक्टूबर को भारतीय जहाज ‘होली स्पिरिट’ को पकड़ लिया था। मालदीव ने भारतीय जहाज पर उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया था। जब इस जहाज को पकड़ा गया था, उस समय मालदीव में इब्राहिम सोलिह की सरकार थी।

मुइज्जू ने जहाज का जुर्माना किया माफ
जहाज को पकड़े जाने के बाद मालदीव के मत्स्य मंत्रालय ने इसके संचालक एंटनी जयबालन पर 42 लाख मालदीवियन रुपये का जुर्माना लगाया था। जहाज के संचालक ने जुर्माना माफ करने का अनुरोध किया था, लेकिन पिछली सरकार ने अनुरोध को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, मुइज्जू सरकार आने के बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने 10 मार्च को जुर्माने को माफ कर दिया और जहाज को देश छोड़ने की अनुमति दे दी। इसके सात दिन बाद जहाज मालदीव से रवाना हो गया।

कोर्ट में वापस लिया केस
इसके पहले मालदीव के मत्स्य मंत्रालय ने जुर्माने की राशि के भुगतान के लिए सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था। हालांकि, जब राष्ट्रपति कार्यालय ने जुर्माना माफ कर दिया तो मंत्रालय ने अदालत से वापस लेने का अनुरोध किया। अदालत ने अनुरोध के अनुसार आरोपों को खारिज कर दिया।जहाज के संचालक जयबालन ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को सुलझाने में कोई सहायता नहीं की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय दूतावास ने बाद में इस मामले में मालदीव सरकार से संपर्क किया था या नहीं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...