27.6 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल: PM मोदी की रैली के कुछ घंटे बाद चुनाव आयोग...

पश्चिम बंगाल: PM मोदी की रैली के कुछ घंटे बाद चुनाव आयोग ने पुरुलिया SP को हटाया

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के कुछ घंटों बाद चुनाव आयोग ने रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत बंद्योपाध्याय को पद से हटा दिया. उन्हें चुनाव संबंधी सभी कामों से मुक्त कर दिया गया है. इससे पहले दिन में मोदी ने पुरुलिया जिले के गेंगारा खेल के मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कोंताई के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) दिबाकर दास के साथ-साथ भारती नगर और पटाशपुर पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया.

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से हमला किया और कहा कि उन्हें अपने किसी भी भतीजे के लिए कुछ नहीं करना है. प्रधानमंत्री का इशारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था.

उन्होंने कहा, ‘मोदी को अपने लिए कुछ नहीं करना है. मुझे न तो अपने किसी भतीजे के लिए कुछ करना है और न ही किसी भाई के लिए कुछ छोड़ना है. मुझे बांकुरा के जंगलों में रहने वाले लोगों के लिए काम करना है. बिष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गरीबों, दलितों और आदिवासियों के बच्चों के लिए एक विकसित भारत को विरासत के रूप में छोड़ना है, इसलिए मैं तीसरी बार आपका आशीर्वाद लेने आया हूं.’

अपने भाषण में पीएम मोदी ने टीएमसी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने पैसों की भूख में राज्य के बच्चों को भी नहीं बख्शा. PM ने कहा, पैसे की भूख में टीएमसी ने आपके बच्चों को भी नहीं बख्शा. यहां ‘शिक्षक भर्ती घोटाले’ ने युवाओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है. गरीब माता-पिता ने अपने घर और जमीनें बेच दीं, कर्ज लिया और रिश्वत दी. आज वे सभी युवा सड़कों पर हैं.

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...