8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पुतिन, भारत से उपराष्ट्रपति...

राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पुतिन, भारत से उपराष्ट्रपति भी जा सकते हैं ईरान

Published on

नई दिल्ली,

ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश को 48 घंटे हो चुके हैं। ईरान में एक तबका इसे इजरायल की साजिश मानता है तो वहीं कुछ लोग इसे अमेरिका की साजिश करार दे रहे हैं. इस घटना की जांच के लिए ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है. वहीं इस घटना के बाद ईरान को भारत और रूस समेत तमाम देशों की संवेदनाएं मिली हैं.

आज मंगलवार को तबरीज शहर में रईसी का अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 4 युद्धक विमानों और बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्डों के साथ ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का फैसला किया है. हालांकि, रूस के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि नहीं की है.

वहीं भारत ने भी एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. और अब बताया जा रहा है कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईरान की राजधानी तेहरान जा सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

बता दें कि ईरान में रविवार शाम पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हेलिकॉप्टर में विदेश मंत्री, गर्वनर और क्रू मेंबर्स समेत 9 लोग सवार थे. सभी लोगों की मौत हो गई. जब हादसा हुआ, उस समय रईसी अजरबैजान बॉर्डर पर एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. उनके काफिले में शामिल दो अन्य हेलिकॉप्टर सुरक्षित लौट आए. सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिला.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर (68 साल) को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया है. मोखबर अधिकतम 50 दिन तक ही इस पद पर रह सकते हैं यानी उन पर इस अवधि के अंदर चुनाव कराए जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...