8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअपने अरेस्ट वारंट की मांग पर भड़के इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू, ICC...

अपने अरेस्ट वारंट की मांग पर भड़के इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू, ICC को दी ये चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में हमास से जंग में लड़ रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. प्रधानमंत्री नेतन्याहू की गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से अरेस्ट वारंट की मांग की गई हैं. इस पर भड़के नेतन्याहू ने कहा कि वो लोकतांत्रिक इजरायल की तुलना हमास के सामूहिक हत्यारों से करने को कड़ा विरोध करते हैं. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की मांग को इजरायली सेना और पूरे इजरायल पर हमला बताया है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आईसीसी अभियोजक करीम खान द्वारा इजरायल के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट की मांग करने का अपमानजनक निर्णय अपमानजनक है. यह अंतरराष्ट्रीय अदालत पर हमेशा के लिए शर्मिंदगी का दाग लगा देगा. इजरायल एक नरसंहार करने वाले आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ जायज जंग लड़ रहा है. हमास ने नरसंहार के बाद से यहूदी लोगों को अपना बंधक बनाया है.”

इससे पहले इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अभियोजक करीम खान ने पीएम नेतन्याहू पर फिलिस्तीनियों को भूखे मारने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी. गाजा में युद्ध और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए रक्षा मंत्री योव गैलेंट की गिरफ़्तारी की भी मांग की गई हैं. उनका दावा है कि गाजा युद्ध में इजरायल ने ‘भूख’ को नागरिकों के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया और उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं.

मुख्य अभियोजक करीम खान ने कहा कि उनके पास पुख्ता सुबूत है जिसके आधार पर नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री याव गैलेंट को गाजा में हो रहे जंग के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. उन्होंने हमास के तीन नेताओं के खिलाफ भी 7 अक्तूबर को इजरायल पर हुए हमले के संबंध में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए अरेस्ट वारंट मांगा है, जिसमें याह्या सिनवार, इस्माइल हानिए और मोहम्मद दीफ का नाम शामिल है.

हमास ने भी अपने नेताओं की गिरफ्तारी की मांग का विरोध किया है. हमास के एक अधिकारी ने कहा कि आईसीसी के अभियोजक का हमास के नेताओं का अरेस्ट वारंट मांगना पीड़ित और जल्लाद को एक बराबर रखना है. हमास के अधिकारी ने कहा कि इससे इजरायल को फिलिस्तीनियों के ख़ात्मे के इस युद्ध को जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. अभियोजक करीम खान की मांग पर अब जज ये तय करेंगे कि अरेस्ट वारंट जारी किया जाए या नहीं.

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इजरायली पीएम और रक्षा मंत्री की गिरफ्तारी की मांग का विरोध किया है. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच तुलना सही नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो फिलिस्तीनियों का नरसंहार नहीं हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...