22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedRBI बुलेटिन में गुड न्यूज, इकोनॉमी को लेकर बड़ा अनुमान... जनता के...

RBI बुलेटिन में गुड न्यूज, इकोनॉमी को लेकर बड़ा अनुमान… जनता के लिए भी खुशखबरी?

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था बढ़ोतरी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से आगे बढ़ रही है. देश की इकोनॉमी ग्रोथ को लेकर एक्‍सपर्ट बुलिश बने हुए हैं. अब RBI बुलेटिन के लेख में कहा गया है कि भारत की इकोनॉमी पहली तिमाही में 7.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है. मंगलवार को जारी RBI के मई बुलेटिन के एक लेख में तेज गति से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है.

आरबीआई की बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बढ़ती कुल मांग और नॉन फूड एक्‍सपेंडेचर के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत होने की संभावना है. इस बुलेटिन में आगे कहा गया है कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था की स्थिति काफी मजबूत है और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ने आपूर्ति चेन को प्रभावित करने वाली भू-राजनीतिक बाधाओं के सामने उल्‍लेखनीय लचीलेपन का प्रदर्शन किया है.

महंगाई में आएगी गिरावट
रिजर्व बैंक ने कहा कि दूसरी छमाही में देश की महंगाई दर 4 फीसदी का टारगेट (Inflation Target) पर आ सकता है. इस मंथली बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल की दूसरी छमाही में ही महंगाई टारगेट टिकाऊ बना रह सकता है और वित्त वर्ष 2025 के दौरान भी आंकड़ा टारगेट के आसपास रह सकता है. केंद्रीय बैंक ने 4 पर्सेंट का इनफ्लेशन टारगेट तय किया है और इसमें 2 पर्सेंट की गुंजाइश (ऊपर-नीचे) रखी गई है.

ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं ये अनुमान
इसमें आगे कहा गया है कि सांख्यिकी बेस इफेक्‍ट की वजह से जुलाई-अगस्‍त में हेडलाइन इनफ्लेशन को कम करने में मदद मिल सकती है और सितंबर में ट्रेड उलट सकता है. मंथली बुलेटिन के इस लेख के को-राइटर्स में रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर माइकल पात्रा भी शामिल रहे. रिजर्व बैंक का कहना है कि इस लेख में व्‍यक्‍त किए गए विचार अधिकारिक राय नहीं हैं.

अभी कितना है महंगाई दर
गौरतलब है कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय की तरफ से 13 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में भारत का हेडलाइन रिटलेट इनफ्लेशन 4.83 परसेंट रहा और थोक तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. मार्च में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) इनफ्लेशन 10 महीने के निचले स्तर पर 4.85 फीसदी था. अप्रैल में यह 11 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया था.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...