22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी इंडस्ट्री से पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर...

भोजपुरी इंडस्ट्री से पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचा ये एक्टर, कहा- जिंदगीभर नहीं भूल सकता

Published on

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू पहले ऐसे भोजपुरी कलाकार बन गये हैं, जिन्हें विश्व प्रसिद्ध कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट चलने के मौका मिला है। कान के रेड कारपेट पर प्रदीप पांडेय चिंटू अलग अंदाज में नज़र आये, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में उनके फेसबुक से पोस्ट की गयी है। इस पोस्ट में चिंटू ने अपनी खुशी का इजहार किया है। चिंटू ने लिखा है कि, ‘रेड कार्पेट पर, 77वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कान। ये सिर्फ मैं नहीं, बल्कि मेरे साथ पूरा भोजपुरी समाज, भोजपुरी भाषा, पूरा भोजपुरी सिनेमा परिवार, भोजपुरी का सम्मान कान के रेड कारपेट कर खड़ा है। जहां खड़ा होना विश्व के सभी कलाकारों का सपना होता है, उस रेड कारपेट पर आज आपके आशीर्वाद और दुआओं से मुझे चलने का मौका मिला।’

चिंटू ने आगे लिखा कि, ‘आप सबने हमेशा अपने चिंटू को आगे बढ़ने में साथ दिया है, ये साथ जीवन भर बना रहे। इस ऐतिहासिक पल को में जिंदगी भर नहीं भूल सकता। मुझे यह महान अवसर देने के लिए फेस्टिवल महान कान को धन्यवाद। आप सभी को दिल से प्यार।’ आपको बता दें कि चिंटू कान में भोजपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले ऐसे स्टार हो गये हैं। हर साल फ्रांस के इ शहर में आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्ट में शामिल होकर भोजपुरी भाषा को गौरवान्वित करने का सौभाग्य भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ के पोस्टर और ट्रेलर की लौन्चिंग की गयी है। फिल्म के निर्माता राज कुमार आर पांडेय हैं।

पांच बार मिल चुका है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
आपको बता दें कि हाल के दिनों में भोजपुरी भाषा की फिल्मों का ग्राप बढ़ा है और इसे वैश्विक मंच से सराहना भी मिल रही है। इसमें सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्मों का भी अहम योगदान रहा है और चिंटू ने हमेशा एक कदम आगे बढ़ा कर भोजपुरी भाषा की फिल्मों को आगे बढाया है। इसलिए उन्हें बीते सालों में लगातार 5 फिल्म महोत्सव में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। और अब उन्हें ये मौका मिला है कि वो भोजपुरी का प्रतिनिधित्व विश्व प्रसिद्द कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच से करें।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...