9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यप्रतापगढ़ में अखिलेश की रैली, भीड़ जुटाने में लगे राजा भैया के...

प्रतापगढ़ में अखिलेश की रैली, भीड़ जुटाने में लगे राजा भैया के समर्थक, बढ़ेगी BJP की टेंशन

Published on

प्रतापगढ़ ,

यूपी के प्रतापगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी जनसभा होने वाली है. इस रैली को सफल बनाने के लिए सपा के साथ जनसत्ता दल के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं. जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में न्यूट्रल रहने का फैसला लिया था. उन्होंने समर्थकों से कहा था कि वो अपने विवेक से जिसे चाहे वोट करें.

लेकिन इस क्रम में अब राजा भैया की पार्टी के कार्यकर्ता/समर्थक बीजेपी के बजाय सपा/गठबंधन प्रत्याशियों के साथ ज्यादा नजर आ रहे हैं. इसकी बानगी बीते दिनों कुंडा में भी देखने को मिली जब कौशांबी से सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में जनसत्ता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उमड़ पड़े थे. उन्होंने ‘राजा भैया-अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए थे.

इन सबके बीच प्रतापगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जनसत्ता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. अखिलेश की जनसभा में पांच हजार से ज्यादा लोगों को लेकर जाने का लक्ष्य है. जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं के इस कदम से BJP की टेंशन बढ़ सकती है. क्योंकि, राजा भैया का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है. उनके साथ नहीं होने से वोटों के नुकसान की संभावना है. a

अखिलेश की रैली में होंगे जनसत्ता दल के कार्यकर्ता
गौरतलब है कि कौशांबी लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब राजा भैया की पार्टी के कार्यकर्ता प्रतापगढ़ लोकसभा की तरफ कूच करेंगे. कल (23 मई) प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होनी है. अखिलेश प्रतापगढ़ से सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल के लिए समर्थन जुटाएंगे. ऐसे में अखिलेश का साथ देने के लिए जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने भी कमर कस ली है. वे लगभग पांच से सात हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश की जनसभा में मौजूद रहेंगे.

इस खबर से प्रतापगढ़ सियासी पारा हाई हो गया है. राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि, खुद राजा भैया इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं और ना ही उनकी ओर से आधिकारिक तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सपा की रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है.

गौरतलब है कि कुंडा के बाहुबली विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने खुले मंच से भले ही किसी पार्टी को समर्थन ना देने का फैसला लिया हो, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को ‘आजाद’ करते हुए वोटिंग के लिए कहा है. अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रतापगढ़ में होने जा रही अखिलेश यादव की रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं. जगह-जगह ‘जनसत्ता और समाजवाद’ के नारे लग रहे हैं.

मालूम हो कि प्रतापगढ़ से बीजेपी की तरफ से संगम लाल गुप्ता मैदान में हैं. बीते दिनों संगम लाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो मंच पर रोते हुए कह रहे हैं कि ‘कुछ लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, क्योंकि मैं तेली समाज से आता हूं. उन्होंने कहा कि क्या यहां राजाओं के गढ़ में क्षत्रिय ही सांसद बन सकता है, कोई तेली सांसद नहीं बन सकता है. उन्होंने कहा कि मैं तेली समाज से हूं इसलिए मेरा विरोध हो रहा है.’ जानकारों की माने तो संगम लाल गुप्ता का इशारा राजा भैया की तरफ था. राजा भैया की नाराजगी उनको चुनाव में भारी पड़ सकती है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...