धौलपुर,
राजस्थान के धौलपुर जिले में चंबल नदी से एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची अपने दो नजदीक के नाबालिग भाई के साथ बकरी चराने गई थी.
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ वीर सिंह ने चार टीमों का गठन किया. शक के बिना पर दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर बच्ची के शव को भी चंबल नदी से बरामद किया.
रेप के बाद चंबल नदी में फेका मासूम का शव
एसएचओ वीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चंबल नदी के गढ़ी जाफर घाट पर एक मासूम बालिका की डेड बॉडी नदी में बहाने की सूचना मिली थी. कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव को देखने से लग रहा था कि बच्ची की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया था.
पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को किया गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मासूम के साथ दरिंदगी भी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची बकरी चराने अपने नाबालिग भाइयों को साथ गई थी. दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
