20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयमेट्रो में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए धमकी लिखने वाला गिरफ्तार,...

मेट्रो में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए धमकी लिखने वाला गिरफ्तार, क्यों की ऐसी हरकत?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरा मैसेज लिखने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित गोयल (33) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। वह दिल्ली में इलाज के लिए आया था। बाद में उसे जमानत भी दे दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, जिसमें उसे मेट्रो स्टेशन की दीवार पर लिखते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जगह की पुष्टि की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’ जानकारी के अनुसार मेट्रो स्टेशनों के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा संदेश लिखने की घटना में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि तीन मेट्रो स्टेशनों-राजीव चौक, पटेल चौक और पटेल नगर में ऐसे संदेश लिखे पाए गए। आप ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताया है।

क्या है मामला?
बीते 20 नवंबर को दिल्ली मेट्रो में केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरे संदेश लिखने का मामला सामने आया था। दरअसल दिल्‍ली के तीन मेट्रो स्‍टेशन और एक मेट्रो ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी भरे शब्‍द लिखे हुए मिले थे। यह धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन संदेशों में केजरीवाल को लेकर अपमानजनक शब्‍दों का इस्तेमाल किया गया था। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...