7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या', पूर्व CM गहलोत बोले- सरकार...

‘राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या’, पूर्व CM गहलोत बोले- सरकार ‘इमेज मेकिंग में व्यस्त हैं…

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शराब माफियाओं की ओर से एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद होने के बाद इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। लाठी-डंडे से एक दलित युवक को हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से युवक को पीटने और उसकी मौत से प्रदेशभर में रोष है। एक्स अकाउंट पर इसके चलते सीएम भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की मांग भी चल रही है। इधर अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जानिए क्या लिखा सीएम गहलोत ने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘सूरजगढ़, झुंझुनू में शराब माफिया की ओर से एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या एवं उसका वीडियो बनाकर वायरल करना। राजस्थान में सरकार और पुलिस के कमजोर होते इकबाल का प्रतीक है। आए दिन प्रदेशभर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। मीडिया में इमेज मेकिंग में व्यस्त राजस्थान सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले एवं आगे इनकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्य करे। पूरे घटनाक्रनम पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

16 मई के घटनाक्रम पर पुलिस ने की जांच
पूरे घटनाक्रम के संबंध में झुंझुनू के जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि वर्मा ने भी बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 16 मई को एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ चिंटू, सतीश उर्फ सुख, प्रवीण उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार दीपेंद्र सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी वाल्मीकि (27) को उसके घर से अगवा कर एक जगह ले गए, जहां उन्होंने उसे बांध दिया और लाठियों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटते हुए वीडियो भी बना लिया। वाल्मीकि के बड़े भाई कालूराम की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this