7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'सेना को नहीं चाहिए अग्निवीर, सत्ता में आया इंडिया ब्लॉक तो कूड़े...

‘सेना को नहीं चाहिए अग्निवीर, सत्ता में आया इंडिया ब्लॉक तो कूड़े में फेंक देंगे स्कीम’, हरियाणा में बोले राहुल गांधी

Published on

चंडीगढ़,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया तो अग्निवीर स्कीम को खत्म कर दिया जाएगा और कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. उन्होंने ‘हिंदुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा.

अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह मोदी की स्कीम है न कि सेना की. सेना ऐसा नहीं चाहती.’ उन्होंने महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा, ‘जब इंडिया ब्लॉक सरकार बनाएगा तब हम अग्निवीर स्कीम को कूड़ेदान में फेंक देंगे.’

‘युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है’
राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत की सीमाएं देश के युवाओं की वजह से सुरक्षित हैं. हमारे युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘मोदी ने हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर बना दिया है.’

राहुल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे- एक, सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा और सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरा, गरीब परिवार का एक व्यक्ति जिसे अग्निवीर का नाम दिया गया है. अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन, न कैंटीन की सुविधा.’

2022 में आई थी अग्निपथ भर्ती योजना
केंद्र सरकार ने 2022 में सेना के तीनों अंगों में आयु सीमा को कम करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों में सैनिकों को अल्पकालिक शामिल करने के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू की थी. इस योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु वर्ग के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में भर्ती किया जाता है, जिसमें से 25 प्रतिशत की सेवाओं को 15 साल तक जारी रखने का प्रावधान है.

अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप
किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘4 जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘जहां तक कृषि ऋण माफी का सवाल है, हम ‘कर्ज माफी’ आयोग लाएंगे.’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this