20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयफैक्ट चेक: लोकसभा चुनाव के बीच मोहन भागवत ने कर दी कांग्रेस...

फैक्ट चेक: लोकसभा चुनाव के बीच मोहन भागवत ने कर दी कांग्रेस की तारीफ? सच है लेकिन पुराना है वायरल वीडियो

Published on

नई दिल्ली,

2024 लोकसभा चुनाव में पांच चरण के मतदान हो चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें वो कांग्रेस की तारीफ करते दिख रहे हैं. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि भागवत ने ये बयान वोटिंग के पांचवें चरण के बाद दिया है. वीडियो में भागवत कहते हैं, “अपने देश के लोगों में राजनीतिक समझदारी कम है, सत्ता किसकी है इसका क्या महत्व है लोग कम जानते हैं, अपने देश के लोगों की राजनीतिक जागृति करनी चाहिए और इसलिए कांग्रेस के रूप में एक बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ.” इसके साथ ही वो कहते हैं कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान है.

एक एक्स यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “पांचवें चरण के बाद आरएसएस के मोहन भागवत भी कांग्रेस की योगदान को याद करने लगे! मोदी जा रहा है.. INDIA की सरकार आ रही हैं.” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.वायरल वीडियो को फेसबुक पर भी इसी दावे के साथ शेयर किया गया है. इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन आप यहां देख सकते हैं.आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि कांग्रेस के बारे में मोहन भागवत का ये बयान 6 साल पुराना है, इसका 2024 लोकसभा चुनाव से कुछ लेना देना नहीं है.

कैसे पता चली सच्चाई?
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर ये हमें हिन्दुस्तान टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर 18 सितंबर, 2018 को अपलोड किया हुआ मिला. हमने पाया कि वायरल वीडियो पर भी 18 सितंबर, 2018 की तारीख लिखी हुई है. यहां वीडियो के साथ बताया गया है कि मोहन भागवत ने ये बयान साल 2018 में दिल्ली में आरएसएस की 3 दिन की लेक्चर सीरीज के दौरान दिया था. इतनी बात तो यहीं साबित हो जाती है कि भागवत का ये बयान हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि साल 2018 का है.

क्या कहा था मोहन भागवत ने?
कीवर्ड सर्च की मदद से हमें पता चला कि साल 2018 में 17 से 19 सितंबर तक दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस ने “भविष्य का भारत” नाम से एक लेक्चर सीरीज की थी. हमें मोहन भागवत के कांग्रेस पर दिए गए बयान से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट भी मिलीं.

थोड़ा और खोजने पर हमें भागवत का पूरा भाषण भी मिल गया, जिसे आरएसएस के यूट्यूब चैनल पर 17 सितंबर, 2018 को लाइव स्ट्रीम किया गया था. मोहन भागवत ने ये भाषण, लेक्चर सीरीज के पहले दिन, यानी 17 सितंबर, 2018 को दिया था. इस भाषण के वीडियो में 1:05:00 के मार्क पर वो आजादी के आंदोलन की बात शुरू करते हैं. इस भाषण में भागवत ने 4 अलग-अलग धाराओं का आजादी के आंदोलन में योगदान बताया था. वायरल वीडियो वाला हिस्सा 1:06:03 मार्क पर सुना जा सकता है जिसमें भागवत कांग्रेस को भी एक धारा बताते हैं और कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने देश के आम इंसान को स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल करने का काम किया और कांग्रेस का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है.

अपनी पड़ताल के दौरान हमने ये भी देखा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वायरल वीडियो, 21 मई, 2024 को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा था, “मोदी जी @narendramodi @AmitShah जी कृपया @RSSorg के सरसंघचालक जी के @INCIndia के बारे में विचार अवश्य सुन लें. कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया कहना बंद करिए. @JPNadda.” लेकिन दिग्विजय सिंह ने कहीं भी इस वीडियो को हाल-फिलहाल का नहीं बताया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...