20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयबिन फेरे हम तेरे... 16 साल के लड़के पर आया 25 साल...

बिन फेरे हम तेरे… 16 साल के लड़के पर आया 25 साल की महिला का दिल, सबके सामने रख दी अजीब शर्त

Published on

नई दिल्ली:

राह-ए-दूर-ए-इश्क में रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या…। कहते हैं कि इश्क की राह बड़ी रपटीली होती है। कदम जरा डगमगाए नहीं कि लेने के देने पड़ जाते हैं। और जब, ऐसा होता है तो कहीं कोई किनारा नजर नहीं आता। इसलिए, इस डगर पर कदम जरा संभलकर ही रखने चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जहां महज 16 साल के एक लड़के को सोशल मीडिया पर 25 साल की महिला से दिल लगाना भारी पड़ गया। और अब, हालात ऐसे बन गए हैं कि मामले को सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरी कहानी।

इस कहानी में एक नाबालिग लड़का है, जो यूपी के शामली में रहता है। उम्र है 16 साल। लड़के के पिता के मुताबिक, वो पढ़ाई-लिखाई छोड़ चुका है। कोई काम-धंधा भी नहीं करता। बस हर वक्त मोबाइल खोलकर सोशल मीडिया पर लगा रहता है। ऐसे ही एक दिन सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। महिला यूपी के ही मेरठ की रहने वाली है। दोनों के बीच बातचीत हुई और इसके बाद दोस्ती बढ़ने लगी। इस बीच महिला ने उस लड़के से कहा कि वो अब हमेशा के लिए उसके साथ ही रहना चाहती है।

शामली में लड़के के घर रहने आ धमकी महिला
दोनों के बीच कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा और ऐसे ही एक दिन बातों-बातों में महिला उसके मेरठ से शामली में उसके घर आ धमकती है। अपने घर के दरवाजे पर एक अजनबी महिला को देख परिजन चौंक जाते हैं। सवाल पूछने पर महिला बताती है कि वो उनके बेटे से प्यार करती है और अब यहीं रहेगी। इतना कहते ही वो घर के अंदर घुसती है और वहीं डेरा जमा लेती है। परिजनों को कुछ समझ नहीं आता। अपने बेटे को बुलाकर महिला के बारे में पूछते हैं, तो वो भी नजरें चुराने लगता है।

पुलिस से गुहार, लेकिन नहीं निकला कोई हल
कई दिनों तक समझाने के बाद भी महिला टस से मस नहीं होती। परिजन पुलिस थाने पहुंचते हैं और महिला से पीछा छुड़ाने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगाते हैं। महिला से बातचीत होती है, तो वो पुलिस के सामने भी वही बात कहती है, जो परिजनों को बताई। उसका साफ कहना है कि वो अब इस घर से नहीं जाएगी। या तो उसकी शादी उसके प्रेमी लड़के के साथ की जाए, नहीं तो वो खुदकुशी कर लेगी। पुलिस अब महिला के रिश्तेदारों को बुलाती है और उन्हें सौंपकर वापस मेरठ भेज देती है। लेकिन, कुछ वक्त बाद ही महिला फिर से शामली में अपने कथित प्रेमी के घर आ पहुंचती है।

महिला के परिजन बोले, हमारी भी बदनामी कराती है
फिलहाल ये महिला शामली में लड़के के घर पर जमी हुई है। पुलिस से मदद ना मिलती देख, परिजनों ने अब जिला मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई है। वहीं, लड़के के पिता का कहना है कि उनका बेटा पढ़ा-लिखा नहीं है। कोई भी काम नहीं करता। सोशल मीडिया पर उसकी महिला से दोस्ती हो गई और अब वो यहीं हमारे घर में रह रही है। साथ ही धमकी दे रही है कि अगर हमने उसे घर से बाहर निकाला तो वह आत्महत्या कर लेगी। दूसरी तरफ, महिला के परिजनों ने भी अब उसे अपनाने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उसकी वजह से परिवार की बदनामी होती है, इसलिए वो अब उसे अपने साथ नहीं रख सकते।

‘वाकई बहुत अजीब मामला है’
मामले पर एसएचओ वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘हमारे लिए वाकई ये बहुत अजीब स्थिति है। महिला का कहना है कि वो अपने नाबालिग प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। हम लोगों ने उसे महिला कल्याण शाखा को सौंपा था, लेकिन वो वहां से भी वापस आ गई। अब उसके परिजनों को पुलिस थाने बुलाया गया है, ताकि मामले को सुलझाया जा सके। अगर परिजनों ने भी उसे अपने साथ ले जाने से मना किया, तो फिर वापस उसे महिला आश्रय गृह भेज दिया जाएगा।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...