12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedकान्स में पहुंची हसीनाओं पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कैसा जुल्म, ऐश्वर्या...

कान्स में पहुंची हसीनाओं पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कैसा जुल्म, ऐश्वर्या क्या हॉलीवुड स्टार्स को भी नहीं बख्शा

Published on

बॉलीवुड में जलवा दिखाने के बाद हॉलीवुड सेलिब्रिटी बनी प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। भले ही वो विदेश में जाकर बस गई हों लेकिन भारत में अब भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बुल्गारी के इवेंट में अपनी शानदार अपीरियंस से लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

प्रियंका के लेटेस्ट लुक को देखकर तो लगता है जैसे कान्स फेस्टिवल फ्रांस में नहीं बल्कि इटली में हो रहा हो। अदाकारा अपने शानदार स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन से इस तरह कदर कहर ढा रही है कि कान्स में पहुंची एक्ट्रेस फीकी नजर आने लगी हैं। फिर हॉलीवुड स्टार हो या फेमस अमेरिकन मॉडल किसी का भी स्टाइल प्रियंका के आगे टिक नहीं रहा है। सभी के हिस्से की लाइम लाइम अदाकारा अकेले ही बटोरती नजर आ रही है।

14 मई से शुरू हुए कान्स फेस्टिवल में हर दिन कोई न कोई स्टार अपनी चमक से रेड कार्पेट की शान बढ़ा रहा है। जहां बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय के साथ ही हॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐश्वर्या ब्लैक एंड गोल्डन गाउन में दिखीं, तो अमेरिकी एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया हाई स्लिट स्कर्ट में ग्लैमर दिखाती नजर आईं, जबकि एक्ट्रेस और फेमस डायरेक्टर ग्रेटा गर्विग ने ऑफ शोल्डर गाउन में भी खूब सुर्खियों बटोरी।

सभी एक्ट्रेस के लुक एक से बढ़कर एक रहे, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आते ही इन सभी का स्टाइल धरा का धरा रह गया। बुल्गारी की 140वीं एनिवर्सरी पर आयोजित इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका का स्टाइल सभी हसीनाओं को मात दे रहा है। लेटेस्ट लुक में अदाकारा ब्लैक ब्यूटी बनकर कहर ढा रही है।

ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में गजब अंदाज
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार अपीरियंस के लिए फ्लोर लेंथ वाला ब्लैक बॉडीकॉन गाउन पहना था। अदाकारा के आउटफिट को बारीक सीक्वेंस एंब्रॉयडरी से शाइनिंग बनाया गया है। खास बात है कि उनकी गाउन में दोनों साइड पॉकेट भी दी गईं हैं। जिससे अदाकारा के अटायर को यूनिक टच मिल रहा है।

प्रियंका का ग्लैमरस लुक
ये बॉडीकॉन गाउन 41 साल की हो चुकी प्रियंका चोपड़ा की फिट बॉडी को कॉम्पिलिमेंट देता नजर आ रहा है। जिसमें अदाकारा अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। साथ ही हसीना के आउटफिट को ग्लैमरस बनाने के लिए इसकी नेकलाइन को प्लंजिंग और आर्म होल को भी डीप रखा गया है।

जूलरी ने फिर खींचा ध्यान
प्रियंका चोपड़ा की जूलरी हमेशा उनके लुक में चार चांद लगा देती है इस बार भी उन्होंने डायमंड नेकलेस से अपनी खूबसूरती को और ज्यादा निखारा। हीरों से बने इस हार में एक ब्लू कलर का स्टोन लगा है, जिसकी मैचिंग की ही अदाकारा ने रिंग पेयर की। इसके अलावा स्टड इयररिंग, रिंग और डायमंड ब्रेस्लेट से लुक को कंप्लीट किया। साथ ही स्मोकी आईज और ब्राउन शेड लिप्सटिक के साथ ब्लैक गॉगल पहनकर ग्लैम भी जोड़ा।

358 करोड़ का हार बना सुर्खियां
प्रियंका ने ब्लैक ब्यूटी बनने से पहले डायमंड नेकनेस पहनकर लाइमलाइट बटोरी थी। अदाकारा के आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके हीरों के हार की हुई। क्योंकि गाला डिनर के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक एंड वाइट गाउन के साथ 140 कैरेट का हार पहना था। इस सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस को बनाने में करीबन 2800 घंटे लगे। 200 कैरेट के हीरे को काटकर 7 ड्रॉप शेप का खूबसूरत चमचमाता नेकलेस तैयार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हार की कीमत 358 करोड़ है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...