22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedएयर इंडिया कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, दो साल बाद बढ़ा वेतन,...

एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, दो साल बाद बढ़ा वेतन, पायलटों को बोनस!

Published on

नई दिल्ली

एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है। टाटा समूह के हाथ में जाने के दो साल बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में पहली बार बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा एयरलाइन ने पायलटों के लिए एनुअल टारगेट परफॉर्मेंस बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि वेतन बढ़ोतरी का निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी ने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी और प्रदर्शन बोनस दिए जाने की घोषणा की। एयरलाइन के साथ करीब 18,000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

दो साल पहले टाटा ग्रुप के हाथों में आई गई थी एयर इंडिया
हालांकि, यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इस वेतन बढ़ोतरी का दायरा क्या रहा है। जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद पहली बार इसके कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल पुराने कर्मचारियों के अनुबंध पुनर्गठन और मुआवजा का ही काम हुआ था।

प्रदर्शन के आधार पर पायलटों के ल‍िए बोनस की पेशकश
सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित वेतन में बढ़ोतरी के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस का एक कंपोनेंट भी पेश किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा। टाटा ग्रुप लगातार एयर इंडि‍या के वर्क कल्‍चर में बदलाव करने में जुटा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...