18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयDU की दीवारों पर लिखे 'बॉयकॉट इलेक्शन' और 'नक्सबाड़ी जिंदाबाद' के नारे,...

DU की दीवारों पर लिखे ‘बॉयकॉट इलेक्शन’ और ‘नक्सबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे, दर्ज हुई FIR

Published on

नई दिल्ली

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर कल यानी 25 मई को मतदान होना है। इससे पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर ‘बॉयकॉट इलेक्शन’ के स्लोगन लिखकर चुनाव के बहिष्कार की बात कही जा रही है। इसके साथ ही कई और विवादित नारे लिखे गए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कालेजों को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर कई विवादित नारे लिखे गए हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है। इसके अलावा डीयू के एफिलिएटेड श्री राम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को अज्ञात नंबरों से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने बताया कि ये कॉल फर्जी थी और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। इसके पहले दिल्ली पुलिस को नॉर्थ ब्लॉक से जुड़े पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर नक्सलबाड़ी जिंदाबाद, चुनाव का बहिष्कार करो, मार्क्सवाद जिंदाबाद, कॉमरेड चारू जिंदाबाद समेत कई नारे लिखे गए हैं। इसके साथ ही ये भी लिखा गया है कि नए लोकतांत्रिक व्यवस्था को ज्वाइन करो।

सीसीटीवी से चेक हो फुटेज
डीयू की दीवारों पर लिखे गए इन स्लोगन को लेकर ABVP ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस साथ ही कहा है कि जब पूरा देश और युवा लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना चाहता है। ऐसे में ये अलोकतांत्रित नारे लिखे गए हैं। जिन लोगों ने भी ये काम किया है उस पर दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। यहां रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक करना चाहिए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...