14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्ययमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में चकनाचूर हो गई क्रेटा कार, अंदर फंसी...

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में चकनाचूर हो गई क्रेटा कार, अंदर फंसी मां-बेटी चीखती रहीं, VIDEO

Published on

ग्रेटर नोएडा ,

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से एक क्रेटा कार टकरा गई. इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई और उसमें बैठी सवारियां अंदर ही फंस गईं. लहूलुहान हालत में कार में फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं. बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि समय रहते एयरबैग खुल गया था इसलिए मां-बेटी की जान बच गई.

फिलहाल, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्राले का ड्राइवर भी घायल हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और ट्राले को सड़क के किनारे करवाया, जिससे रूट खुल सका. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी सिहर जाए. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. वीडियो में एक महिला और उसकी बेटी कार में फंसे दिख रहे हैं. पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों मां-बेटी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रहे ईंट से भरे ट्राले में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, कार में सवार मां-बेटी गाड़ी में ही फंस गए. सूचना पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस ने कार में फंसी मां-बेटी को स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला. गाड़ी के दरवाजे को रस्से से बांधकर खोलना पड़ा.

बताया जा रहा है कि घटना 23 मई की सुबह 7 के आसपास की है. दिल्ली में रहने वाली मां-बेटी अपनी क्रेटा कार से ग्रेटर नोएडा से वापस जा रही थीं, जिसके लिए उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया. लेकिन इसी दौरान आगे जा रहे ईंट से ओवरलोडेड ट्राले को कार ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की कार के सभी एयरबैग खुल गए. वहीं, गाड़ी का इंजन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल, मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...