15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ: अचानक लहराने लगा हेलिकॉप्टर, 2 मिनट के लिए 6 जानें हलक...

केदारनाथ: अचानक लहराने लगा हेलिकॉप्टर, 2 मिनट के लिए 6 जानें हलक में, वीडियो देखकर अवाक रह जाएंगे

Published on

केदारनाथ

केदारनाथ में चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को लेकर पहुंच रही हेलिकॉप्टर में खराबी का वीडियो सामने आया है। छह तीर्थयात्रियों सहित सात लोगों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण केदारनाथ के हेलीपैड के पास आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना में पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने पायलट के त्वरित निर्णय की सराहना की, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने चार धाम के तीर्थयात्रियों से सुगम यात्रा अनुभव के लिए पंजीकरण करने और निर्धारित तिथियों का पालन करने का अनुरोध किया है। घटना सुबह 7 बजे के आसपास हुई और अधिकारियों ने तकनीकी खराबी का सटीक कारण निर्धारित करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

अचानक छूटा नियंत्रण
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के आए वीडियो से साफ हो रहा है कि हेलिकॉप्टर से पायलट का नियंत्रण छूट गया। सुबह 7:01 बजे केदारनाथ के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था। इसी दौरान रोटर में खराबी आ गई। रोटर की खराबी के कारण हेलिकॉप्टर हवा में ही डगमगाने लगा। पायलट ने हेलिकॉप्टर लैंड कराने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की सेफ क्रैश लैंडिंग की कोशिश शुरू की। हेलीपैड से करीब 100 मीटर से आगे पायलट ने हेलिकॉप्टर में लैंडिंग करा दी।

केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर की दूरी पर सुबह 7:03 बजे हेलिकॉप्टर को पायलट ने सही सलामत मिट्‌टी पर लैंड करा दिया। इस दौरान हेलिकॉप्टर कई जगह पर जमीन से टकराई। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी छह सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन, दो मिनट के लिए उन छह लोगों की जान हलक में आ गई। उनके सामने मौत ही दिख रही थी।

पायलट समेत सभी सुरक्षित
छह तीर्थयात्रियों सहित सात लोगों के साथ जा रहे हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा है कि पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद पीछे की मोटर में एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे पायलट को घास के मैदान पर निर्धारित हेलीपैड से कुछ मीटर की दूरी पर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

डीएम गहरवार ने संयम बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने के लिए पायलट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पायलट ने संयम बनाए रखा और त्वरित निर्णय लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं। तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर की अपनी यात्रा पूरी करने में भी कामयाब रहे। डीएम ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट आए हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...