15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यडरिए मत और किसी के दबाव में...! बिहार की ब्यूरोक्रेसी को आरजेडी...

डरिए मत और किसी के दबाव में…! बिहार की ब्यूरोक्रेसी को आरजेडी ने क्यों दी चेतावनी, जानें

Published on

पटना

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने अधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि मंत्र और षड्यंत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन चलाने वाले संविधान से अलग जाकर कोई काम नहीं करें। मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आ रहे हैं। वे हताश और निराश हो चुके हैं, इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो जनता के मुद्दे और जनता के हितों से अलग हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘डरिए मत और किसी के दबाव में काम मत करिए। जिस व्यक्ति की बात सुन रहे हैं वो व्यक्ति अर्श से फर्श पर जल्द ही आने वाला है। सभी अधिकारियों को भारत के संविधान पर विश्वास कर मजबूत संकल्पों के साथ बिना भेदभाव के काम करना चाहिए।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अफसरों को दी गई चेतावनी
मनोज झा ने कहा कि सच तो ये है कि बिहार में तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र उनका है और शासन और प्रशासन भी उन्हीं का है। लेकिन भारत का संविधान सभी को बेहतर ढंग से काम करने का अधिकार देता है। अगर कोई गलत करेगा तो उन पर निगाह है। पटना आरजेडी ऑफिस में इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा कि वे अब कहने लगे हैं कि परमात्मा ने दूत के रूप में मुझे भेजा है। इस तरह की बात करने वालों को घर के लोग भी पसंद नहीं करते हैं और कहते हैं कि अब इन्हें बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता है।

राजभवन को लेकर भी आरजेडी नेताओं ने दिया बयान
वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक सेवानिवृत अधिकारी पर राजभवन जाकर कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कानून के शिकंजे में उनको आज न कल आना होगा। किसके दबाव में ऐसा काम हो रहा है, ये सभी जानते हैं। आचार संहिता का मापदंड है और उससे अलग जाकर कोई काम कर रहा है तो उनको समझ लेना चाहिए कि ऐसी स्थिति को वो अधिक दिनों तक नहीं चला सकते।

राबड़ी के बॉडीगार्ड के सस्पेंशन तिलमिला गई आरजेडी?
दरअसल, सारण लोकसभा सीट यानी छपरा में हुई चुनावी हिंसा की जांच एसआईटी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर एसआईटी की टीम भी गुरुवार को पहुंची थी। 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास के पुलिस बैरक में रह रहे पुलिसकर्मियों और अंगरक्षकों के रोस्टर की जांच की थी। बैरक में रह रहे पुलिसर्मियों के चेहरे का मिलान किया गया था। वीडियो फुटेज देखा गया था। इसके बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सिक्योरिटी में तैनात जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। कहा जा रहा है कि हिंसा के दिन वो छपरा में रोहिणी के साथ देखे गए थे। कायदे-कानून के आड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों को चेतावनी दी गई। शक्ति यादव और मनोज झा ने चेतावनी दी कि सरकार बदली तो बक्शे नहीं जाएंगे।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...