15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य10वीं में 99.7 प्रतिशत लाने पर कोर्ट में मिली नौकरी, जज के...

10वीं में 99.7 प्रतिशत लाने पर कोर्ट में मिली नौकरी, जज के संदेह पर खुली पोल, जानिए पूरा मामला

Published on

कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जाकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक सफाईकर्मी को 10वीं की परीक्षा में 99.7 प्रतिशत मिले हैं। इतने अच्छे प्रतिशत से पास होने के बावजूद भी सफाईकर्मी को पढ़ना-लिखना नहीं आता है। फिलहाल मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मार्कशीट के दम पर सफाईकर्मी को कोर्ट में भी मिली नौकरी
जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी लक्ष्मीकांत लोकरे ने यादगीर जिले के कोप्पल कोर्ट में सफाईकर्मी की नौकरी करते थे। लेकिन 10वीं की मार्कशीट में 99.7 अंक लाकर उन्होंने कोर्ट में निकली चपरासी की भर्ती का पेपर दिया और उनका सिलेक्शन कोर्ट में चपरासी के पद पर हो गया।

कोर्ट के जज के संदेह पर मामला हुआ उजागर
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीकांत लोकरे की इस उपलब्धि पर कोर्ट के जज को शक हुआ। क्योंकि लोकरे तेलुगू में न लिख पाता है और न ही पढ़ पाता है। ऐसे में जज ने इसको लेकर निजी शिकायत की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। जज ने यह भी कहा है कि भर्ती में शामिल अन्य अभ्यर्थियों की जांच की जाए, ताकि उनका भी पता लगाया जा सके कि उन्होंने ये नौकरी खुद के मेहनत के दम पर हासिल की है या फिर फर्जीवाड़ा किया है।

लक्ष्मीकांत लोकरे ने 7वीं के बाद लिया डायरेक्ट 10वीं में प्रवेश
लोकरे ने 7वीं के बाद डायरेक्ट 10वीं में प्रवेश लिया। जांच में लक्ष्मीकांत लोकरे ने पुलिस को बताया है कि उसने 7वीं के बाद डायरेक्ट 10वीं की परीक्षा में प्रवेश लिया। जिसमें उसे 625 में 623 अंक मिले। लक्ष्मीकांत लोकरे ने दावा करते हुए कहा कि वह एक प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में 2017-18 में 10वीं की परीक्षा दी थी। यह परीक्षा दिल्ली शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी और परीक्षा बगलाकोटे जिले में हुई थी।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...