12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड : तवा बना हथियार… पति पर हमला कर पत्नी ने की...

उत्तराखंड : तवा बना हथियार… पति पर हमला कर पत्नी ने की हत्या, फिर चुपचाप सो गई

Published on

उधम सिंह नगर,

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक ऐसी घटना ने सनसनी फैला दी है, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ सकते हैं. एक युवक को अपनी पत्नी से झगड़ा करना भारी पड़ गया. इसका खामयाजा उसे अपनी जान देकर भुगतना पड़ा. गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने रोटी बनाने बाले तवे से ताबड़तोड़ हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया.

घटना के बाद आरोपी पत्नी ने उसे बिस्तर पर सोने की पोजीशन में लिटा दिया और फिर वह खुद भी सो गई. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शराब पीकर मारपीट करता था पति
उधम सिंह नगर में हुई इस अजीब घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले से पर्दा उठाने के लिए टीम गठित की गई. गठित टीम ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और जल्द ही हत्या की जड़ तक पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था. शिकायत करने पर उसके परिजन भी उसे बचाने भी नहीं आते थे. कई बार पुलिस को सूचना भी दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा भी लगातार उसकी शिकायत को अनदेखा किया गया. यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता, तो शायद हत्या की इस घटना को टाला जा सकता था.

हत्या के बाद चुपचाप सो गई थी पत्नी
जिस दिन यह मामला हुआ, उस दिन भी उसका पति बहुत ज्यादा नशे में था और लगातार उसके साथ मारपीट कर रहा था. इसी बीच पति ने उसे जान से मारने की नीयत से तवे से हमला कर दिया. अपने बचाव में महिला ने पति से तवा छीनकर ग़ुस्से में पति के सर पर मार दिया. इसके बाद पति बेहोश हो गया. इसके बाद महिला ने उसे सोने की पोजीशन में लिटा दिया और खुद भी सो गई. सुबह उठने पर महिला को पति की तरफ से कोई हरकत नहीं दिखी.

ससुर ने कहा बहू के थे अवैध संबंध
वहीं, मृतक चंद्र प्रकाश के पिता शंकर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अवैध संबंधों के चलते पुत्रवधू ने उसके बेटे की हत्या की है. शंकर सिंह ने अपनी तहरीर में पुत्रवधू के चरित्र पर संदेह जताते हुए किसी बाहरी युवक से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि जब इस बात की जानकारी उनके बेटे चंद्रप्रकाश को हुई, तो उसने अपनी पत्नी को फोन पर बात करने से मना किया था.

मगर, वह नहीं मानी और दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा. शंकर सिंह ने बताया कि 23 मई की सुबह उनकी पुत्रवधू उनके पास आई और बताया कि उसके पति की तबीयत खराब है. जब वे कमरे में पहुंचे तो चंद्रप्रकाश के सिर, नाक और मुंह से खून बह रहा था. पुत्रवधू ने प्रेम प्रसंग में उनके बेटे की हत्या की है

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...