12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमेडिकल कॉलेज के चार सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स सस्पेंड, रैगिंग मामले में दोषी...

मेडिकल कॉलेज के चार सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स सस्पेंड, रैगिंग मामले में दोषी करार

Published on

अहमदाबाद ,

अहमदाबाद के मणिनगर स्थित नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज के 4 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स को रैगिंग मामले में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है. अहमदाबाद नगर निगम की ओर से संचालित नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज में 4 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स द्वारा जूनियर डॉक्टर्स का रैगिंग किए जाने की शिकायत की गई थी.जिसके बाद रैगिंग कमेटी ने जांच करके दोषी सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स को सस्पेंड किया है.

अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज के 4 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स द्वारा रैगिंग किए जाने की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी को की गयी थी. एंटी रैगिंग कमेटी ने जूनियर डॉक्टर्स की शिकायत पर तुरंत जांच कर सुनवाई की और चारों सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स को दोषी पाया. जिसके बाद चारों को सजा सुनाई गई. एंटी रैगिंग कमेटी ने डॉक्टर व्रज वाघानी और डॉक्टर शिवानी पटेल को 2 साल के लिए सस्पेंड किया है, जबकि बाकी के दो डॉक्टर्स की रैगिंग में सामान्य भूमिका के चलते 25-25 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है, इन दोनों को अपनी रेजिडेंटशिप के दिन बाद में पूरे करने होंगे.

श‍िकायत में बताया कैसे हो रही थी रैगिंग
आरोप है कि नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज के 4 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स की तरफ से जूनियर डॉक्टर्स को अलग अलग किस्म के फरमान किए गए थे. जूनियर डॉक्टर्स सात दिनों तक नहाएंगे नहीं, एक ही प्रिस्क्रिप्शन 100 बार लिखने, तुम्हें कुछ आता नहीं, जूनियर डॉक्टर्स को गाली देना, अपमानित करके जूनियर डॉक्टर्स को मानसिक तौर पर परेशान किया जाता था. सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स की तरफ से हो रहे रैगिंग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स द्वारा पहले अपने HOD से इस मामले में शिकायत की गई थी. HOD की तरफ से सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स को बुलाकर जूनियर डॉक्टर्स के सामने बैठाकर उन्हें प्रताड़ित नहीं करने को कहा गया था. लेकिन इसके बावजूद सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी मनमानी जारी रखी तो जूनियर डॉक्टर्स ने एंटी रैगिंग कमेटी में शिकायत की थी. जिसको लेकर तुरंत कार्यवाही करते हुए दो महिला सीनियर डॉक्टर्स समेत चार डॉक्टर्स को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है.

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...