12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'मैं तो खुद जंगलराज का भुक्तभोगी, राबड़ी शासन में मेरे बेटा का...

‘मैं तो खुद जंगलराज का भुक्तभोगी, राबड़ी शासन में मेरे बेटा का हुआ था किडनैप’ छपरा गोलीकांड पर बिहार के मंत्री

Published on

कैमूर

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। छपरा गोलीकांड पर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह का बयान आया है। संतोष सिंह ने कहा कि जहां लालू यादव की ‘लालटेन’ पहुंच जाए, वहां बवाल निश्चित है। उन्होंने कहा कि ‘राबड़ी जी जब बिहार में मुख्यमंत्री थी, तब मेरे बेटे का अपहरण हुआ था। मैं तो भुक्तभोगी हूं। जिन लोगों ने उनके शासन को नहीं देखा है, वहीं नहीं जानते है कि जंगलराज क्या होता है। जब थोड़ी सी आहट होती थी तो घबरा जाता था।’ बता दें, छपरा गोलीकांड को लेकर पटना एसपी ने राबड़ी देवी की सिक्योरिटी में लगे कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

लालू जहां कैंप करते हैं, वहां लाठी से ही बात होती: संतोष सिंह
मंत्री संतोष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘देखिए! अब लालू जी के बारे में और उनके परिवार के बारे में बताना नहीं है। मैं तो भाई भुक्तभोगी हूं। मेरे बेटे का अपहरण हुआ था, उस समय बिहार में राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं। हमसे पूछिएगा तो बिहार में ये पुनरावृत्ति है। जहां लालू यादव कैंप करते हैं, वहां लाठी डंडे से ही बात होती है। ये लोग समाज के लिए खतरा हैं, बिहार के लिए खतरा हैं और देश के लिए खतरा है।’

बीजेपी के शासन में कहीं बूथ नहीं लूटे जाते: श्रम संसाधन मंत्री
संतोष सिंह एमएलसी के साथ बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री है, जो लगातार महागठबंधन पर आरोप लगाते नहीं थकते। इस दौरान संतोष सिंह ने विपक्ष की ओर से बीजेपी पर गोली चलाने और गुंडागर्दी करने के आरोपों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के शासन में कहीं भी ऐसी घटना नहीं होती है। कहीं बूथ नहीं लूटे जाते हैं। यह उनके शासन में होता था। मैं नहीं जानता कि उस दिन क्या हुआ था, लेकिन लाठी चलाना राजद की पुरानी आदत है।’

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...