18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयबाप रे बाप! यहां का तापमान 49 डिग्री, गर्मी में उबल रहा...

बाप रे बाप! यहां का तापमान 49 डिग्री, गर्मी में उबल रहा पूरा उत्तर-भारत, बादलों की तरफ सबकी निगाहें

Published on

नई दिल्ली:

पूरा उत्तर-भारत इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान आग उगल रहा है। ‘लू’ के थपेड़ों से सबके चेहरे लाल हैं। खाने से ज्यादा लोग पानी पी रहे हैं। गर्मी के आगे लोग पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं। कूलर और एसी भी सूरज की तपिश के आगे हथियार डाल चुके हैं। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भीषण गर्मी लोगों का तेल निकाल रही है। गर्मी के डर से लोगों ने घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। दोपहर के वक्त उत्तर-भारत की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखता है। हर कोई इस उम्मीद से बादलों की तरफ देख रहा है कि शायद इन्हें ही हम पर तरस आ जाए और ये बारिश की बौछारों से मौसम ठंडा कर दें। लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी साफ-साफ बता रहा है कि अभी राहत की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। गर्मी एक के बाद एक नए-नए रेकॉर्ड बना रही है। आज राजस्थान के फलोदी पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।

इस गर्मी में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान में दर्ज किया गया है। आज राजस्थान के फलोदी में 49.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। ये अब तक का सबसे ज़्यादा तापमान है और इसने कल के बाड़मेर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। राजस्थान में हीटवेव का असर तेज हो रहा है। राज्य में पारा 50 की ओर से जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलोदी में 49 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 14 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। फलोदी के बाद बाड़मेर में 48.2 और जैसलमेर में 48.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में भी रेकॉर्ड बना रही गर्मी
दिल्ली में भी पारा काफी हाई है। रोजाना गर्मी नए-नए रेकॉर्ड बना रही है। 19 मई को नजफगढ़ में 47.8 डिग्री सेल्सियस गर्मी पड़ी थी, जो उस वक्त तक का रिकॉर्ड था। लेकिन 22 मई को बाड़मेर में 48.0 डिग्री सेल्सियस गर्मी दर्ज की गई जिसने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। 23 मई को फिर बाड़मेर में ही 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो फिर से सबसे ज्यादा था। आज फलोदी में 49.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। ये अब तक का सबसे ज़्यादा तापमान है और इसने कल के बाड़मेर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

अब तक का भीषण गर्मी का रेकॉर्ड
5 मई 2003 को तितलागढ़ में 50.1 डिग्री सेल्सियस
10 मई 1956 को अलवर में 50.6 डिग्री सेल्सियस
18 मई 2016 को फलोदी में 50.5 डिग्री सेल्सियस

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...