8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदू मंत्री के घर में मिले 5 खरब, लूट लिया सारा पाकिस्तान......

हिंदू मंत्री के घर में मिले 5 खरब, लूट लिया सारा पाकिस्तान… लाल टोपी जैद हामिद के दावे का घर में ही उड़ा मजाक

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में लाल टोपी के नाम से कुख्यात जैद हामिद ने एक बार फिर अपने देश के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया है। जैद ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है सिंध प्रान्त के एक हिंदू मंत्री ने बड़ा घोटाला किया है। उसके घर से करीब पांच ट्रिलियन रुपए मिले हैं। एक मंत्री के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने का दावा करते हुए जैद ने जमकर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला है। हालांकि उसके दावे के पीछे कितना सच है और कितना झूठ है, इसका खुलासा पाकिस्तान की ही पत्रकार आरजू काजी ने कर दिया है। आरजू ने बताया है कि जैद के दावों में झूठ ज्यादा है। उन्होंने जैद के इस वीडियो का मजाक उड़ाया है।

आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब शो भेजा फ्राई में कहा, ‘जैद हामिद ने सिंध की सरकार के एक हिन्दू मंत्री के घर से खरबों रुपए मिलने की बात कही है। ये एक इल्जाम है और जब तक इसकी जांच के बाद सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक कुछ कहना जल्दीबाजी है। किसी अथॉरिटी का बयान इस पर नहीं आया है कि किसके पास कितना पैसा मिला है। इसमें सबके खराब बात ये है कि जैद का जोर किसी करप्शन से ज्यादा हिन्दू विरोध पर है। अगर किसी ने घपला किया है तो सजा मिले लेकिन इसकी आड़ लेकर हिंदू कम्युनिटी के खिलाफ जहर उगलना ठीक नहीं है।’

सोशल मीडिया पर भी उड़ा मजाक
जैद के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। कई लोगों ने रकम की तादाद पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल यूजर्स ने पूछा है कि 5 ट्रिलियन कितनी बड़ी रकम होती है, उसका शायद जैद को अंदाजा ही नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के ख्वाब में भी इतने पैसे कभी नहीं आए होंगे, जितना जैद बता रहे हैं। 5 ट्रिलियन तो पाकिस्तान और भारत दोनों की इकॉनमी नहीं है।

जैद हामिद को अपने जहरीले वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। जैद हामिद अक्सर ही गजवा-ए-हिंद (भारत पर हमला कर पाकिस्तान में मिलाने) की बात करता रहा है। जैद का कहना है कि गजवा-ए-हिंद की शुरुआत पाकिस्तान से होगी और दुनिया पर पाकिस्तान का प्रभुत्व होगा। जैद खुद को पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट कहता रहा है। वह खुद को कट्टर इस्लाम का सबसे बड़ा रहनुमा बताता है। वह सऊदी अरब के खिलाफ भी जहर उगलता रहता है। इसी कारण सऊदी अरब में उसे गिरफ्तार कर पिटाई भी की गई थी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...