6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedफिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन, 60 साल की उम्र में मुंबई...

फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन, 60 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस

Published on

हिंदी सिनेमा से एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन हो गया. वो 60 साल के थे और 24 मई को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली. 25 मई को सुबह 11 बजे ओशिवारा शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं. सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

नहीं रहे सिकंदर भारती
सिकंदर भारती ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं. डायरेक्टर ने ‘घर का चिराग’, ‘जालिम’, ‘रुपए दस करोड़’, ‘भाई भाई’, ‘सैनिक सिर उठा के जियो’, ‘दंडनायक’, ‘रंगीला राजा’, ‘पुलिस वाला’ और ‘दो फंटूश’ जैसी फिल्में बनाई थीं. उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है. उनके परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात हैं. फिल्म डायरेक्टर के निधन से उनके घरवालों का बुरा हाल हो गया है. वहीं कई चाहने वालों की आंखें नम नजर आ रही हैं.

सिकंदर भारती उन डायरेक्टर्स में थे, जो किसी भी प्रोजेक्ट को पूरी शिद्दत से करते थे. उन्हें इस बात की फिक्र नहीं रहती थी कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, वो रिजल्ट की परवाह किये बिना ईमानदारी से अपना काम करते रहते थे. हिंदी सिनेमा में उन्होंने राजेश खन्ना, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. वो जब भी कोई फिल्म बनाते, उसके जरिये दर्शकों को खास मैसेज देने की कोशिश करते. यही वजह रही कि उनकी पिक्चर्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

सेलेब्स के साथ खास बॉन्ड
सिकंदर भारती कंट्रोवर्सी से दूर रहते थे. वो जब भी किसी के साथ काम करते, तो उनकी कोशिश रहती कि किसी चीज को लेकर कोई विवाद ना हो. इसलिये शायद आज तक वो इंडस्ट्री में किसी गलत खबर की वजह से सुर्खियों में नहीं आये. उनका हर एक्टर के साथ अच्छा बॉन्ड होता था, जो कि उनके काम में नजर भी आता था. अब तक ये पता नहीं चल पाया कि डायरेक्टर का निधन कैसे हुआ. ना ही उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...