12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यशहजादों का शटर गिरने वाला है', PM मोदी बोले- तेजस्वी अब जमानत...

शहजादों का शटर गिरने वाला है’, PM मोदी बोले- तेजस्वी अब जमानत का काम देखेंगे, राहुल ने छुट्टियों की तैयारी शुरू की

Published on

बक्सर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छठे चरण का मतदान है, तेज गति से लोग लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- ‘आज जो मतदान हो रहा है, इससे इंडी गठबंधन की सारी हवा निकल चुकी है। जो पांच चरण का मतदान पूरा हुआ है और आज जो छठे चरण में चीजें नजर आ रही हैं, उसमें साफ दिखता है कि अब सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत, जमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है और यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया है। वो कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है। उन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 की 80 सीटें इंडी गठबंधन जीत रहा है। ये बातें सुनकर उनकी पार्टी के लोग भी हंस रहे थे। प्रधानमंत्री शनिवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अहिरौली मैदान में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

आरजेडी-कांग्रेस के नेता हर पवित्र कार्य में विघ्न डालते हैं
पीएम मोदी ने कहा- ‘500 साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना और आप सबका सपना पूरा हुआ… कितना गर्व हुआ। लेकिन जब पूरा देश उत्सव मना रहा था, जब बक्सर के लोग रामलला के लिए उपहार भेज रहे थे, तब वो कौन लोग थे जो प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर रहे थे। ये वही कांग्रेस-आरजेडी और इंडी गठबंधन वाले लोग हैं, जो हर पवित्र कार्य में विघ्न डालते हैं।’

कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझती है, शहजादे को इकलौता वारिस मानती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझती है, उसको लगता है कि शहजादे ही इकलौते वारिस हैं। लेकिन गठबंधन वाले कह रहे हैं कि 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे। क्या इतना बड़ा देश ऐसे चल सकता है क्या? भ्रष्टाचार इनके संस्कारों में इतने गहरे तक बैठा है, ये देश को भी नोटों की गड्डी के रूप दिख रहा है।’

इंडी गठबंधन के नेता सीसीए को रद्द करना चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वोट इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि वो सीसीए को रद्द करना चाहते हैं, वो घुसपैठियों को फ्री इंट्री दिलाना चाहते हैं, वो कश्मीर से 370 वापिस लाना चाहते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले तुष्टिकरण के लिए, अपने वोटबैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें आपकी संपत्ति की एक्स-रे जांच करवानी है। कांग्रेस कहती है कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। बिहार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। बिहार अब विकास के रास्ते से हटने वाला नहीं है। हमारे बिहार ने बहुत सालों तक जंगलराज का आतंक देखा है।’

Latest articles

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

संगरूर के गुरुद्वारा जोतीसर साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान, ‘मेक इन इंडिया’ और एफडीआई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को संगरूर जिले के गांव खुराना पहुंचे,...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

More like this

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

संगरूर के गुरुद्वारा जोतीसर साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान, ‘मेक इन इंडिया’ और एफडीआई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को संगरूर जिले के गांव खुराना पहुंचे,...