12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'हर पार्टी को मेहनत करनी चाहिए, देश में मजबूत विपक्ष की भी...

‘हर पार्टी को मेहनत करनी चाहिए, देश में मजबूत विपक्ष की भी जरूरत’, बोलीं मेनका गांधी

Published on

सुल्तानपुर,

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज यूपी की सुल्तानपुर सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भरोसा जताया है. मतदान से पहले मेनका गांधी ने ‘आजतक’ से खास बातचीत की और कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की है अब फैसला वोटरों को करना है. उन्होंने कहा कि मेरा पूरा फ़ोकस अपनी सीट पर है मुझे नहीं मालूम की यूपी में क्या माहौल है.

मेनका गांधी ने कहा, ‘यहां मैंने जानबूझकर केवल लोकल मुद्दों पर फोकस किया है क्योंकि आखिर में इंसान यही चाहता है कि सांसद उनके लिए क्या करें.’वरुण गांधी की कैंपेनिंग पर मेनका गांधी ने कहा, ‘अच्छा हुआ कि वरुण गांधी आए, उम्मीद है उनके आने से पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ेगा. मुझे और वरुण के थके होने के कारण ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला लेकिन चुनाव हमारा अच्छा चल रहा है.’

देश को अच्छे विपक्ष की जरूरत
लोगों द्वारा माताजी कहकर बुलाने पर मेनका गांधी ने कहा, ‘इसलिए क्योंकि मैं सबका ख्याल रखती हूं और 5 साल से मैं ख्याल रखती आई हूं. हजारों लोग आए हैं और हजारों लोग अपनी सारी तकलीफें मेरे पास लाते हैं. हर एक के लिए मेरे पास समय भी है और उपाय भी है और शायद इसलिए मुझे माताजी कहकर बुलाते हैं.’

पीएम मोदी के बयान की यूपी में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आएगी वाले बयान पर मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें इस बारे में सचमुच में पता नहीं है. अखिलेश, प्रियंका और डिंपल के रोड शो पर मेनका गांधी ने कहा कि अच्छी बात है, हर पार्टी को मेहनत करनी चाहिए, देश में मजबूत विपक्ष की भी जरूरत है. अपनी भविष्य की योजना पर मेनका ने कहा कि मुझे आगे अपनी भूमिका मालूम नहीं है. मैं अभी भी सबसे वरिष्ठ सांसद हूं.

गन्ने की समस्या पर कही ये बात
सुल्तानपुर में चीनी मिल के मुद्दे पर मेनका गांधी ने कहा, ‘चीनी मिल का जो कंस्ट्रक्शन है वह जरूरी भी है और डीपीआरएस बन रहा है. आगे आने वाले सालों में वहां बन जाएगा. लेकिन मैंने कभी किसी को चीनी मिल की कमी को महसूस होने नहीं दिया. सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन हुआ है सबको पैसा भी मिला. पहली दफा दिक्कत किसी को नहीं आ रही है.’

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...