22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedनीता अंबानी होंगी देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन, रिलायंस...

नीता अंबानी होंगी देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन, रिलायंस ने $8.5 अरब की डील के लिए CCI से मांगी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वायकॉम18 और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मांगी है। सीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित लेनदेन का मकसद वायाकॉम18 और एसआईपीएल के मनोरंजन व्यवसायों को जोड़ना है। वायकॉम18, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ग्रुप का हिस्सा है, जबकि द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (TWDC) के पास एसआईपीएल का स्वामित्व है। रेगुलेटर ने कहा कि ट्रांजैक्शन के बाद एसआईपीएल एक जॉइंट वेंचर बन जाएगी, जिसे आरआईएल, वायकॉम18 और टीडब्ल्यूडीसी की सहायक कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेट किया जाएगा। आरआईएल ने नोटिस में कहा कि प्रस्तावित ट्रांजैक्शन से भारत में प्रतिस्पर्धा पर कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हालांकि, सीसीआई के आकलन को सुविधाजनक बनाने के लिए, उन्होंने कई प्रमुख बाजारों की पहचान की है जहां हॉरिजेंटल ओवरलैप अहम थे। इनमें ऑडियो विजुअल कंटेंट राइट्स का लाइसेंसिंग, ब्रॉडकास्ट टीवी चैनलों का डिस्ट्रीब्यूशन, ऑडियो विजुअल (एवी) कंटेंट का प्रॉविजन और भारत में एडवरटाइजिंग स्पेस की सप्लाई शामिल है। एसआईपीएल कई तरह की मीडिया गतिविधियों में संलग्न है। इनमें टीवी प्रसारण, मोशन पिक्चर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म को ऑपरेशन शामिल है। यह अमेरिका की वॉल्ट डिज्नी कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। वायकॉम18 भारत और दुनिया भर में टीवी चैनलों के प्रसारण, ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के ऑपरेशन के बिजनस में है। यह मोशन पिक्चर्स के प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनस में भी लगी हुई है।

नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन
इसी साल फरवरी में वॉल्ट डिज्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशंस का मर्जर करने के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। मर्जर के बाद 70,000 करोड़ रुपये (8.5 अरब डॉलर) की विशाल कंपनी बनाई जाएगी। इस डील के पूरा होने के बाद, यह भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। इसके पास कई भाषाओं में 100 से अधिक चैनल, दो प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म और देश भर में 750 मिलियन का व्यूअर बेस होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इस जॉइंट वेंचर की चेयरपर्सन होंगी, जबकि उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन होंगे। रिलायंस और उसकी सहयोगी कंपनियों के पास इस जॉइंट वेंचर में 63.16% हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी के पास बाकी 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। रिलायंस ने ओटीटी कारोबार को बढ़ाने के लिए इस जॉइंट वेंचर में करीब 11,500 करोड़ रुपये निवेश करने पर भी सहमति जताई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...