राजकोट,
गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे के बाद एक बार फिर से बड़ी दुर्घटना सामने आई है। सौराष्ट्र के राजकोट में नाना मोवा रोड पर स्थित एक निजी गेम जोन में भीषण आग गई। इसमें दुखद हादसे में बच्चों समेत कुल 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे शामिल हैं। अग्निकांड में अभी सात लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान मुश्किल है। ऐसे डीएनए टेस्ट के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.
राजकोट अग्निकांड पर गुजरात के मुख्यमंत्री का X
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर एक और पोस्ट की है. उन्होंने कहा, राजकोट में आग की त्रासदी दिल दहला देने वाली है. मैं इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
मृतकों के परिवारों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार का मुआवजा
राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी. यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो. इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.
TRP गेम जोन से 20 शव बरामद
राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा, दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई. बचाव कार्य जारी है. आग नियंत्रण में है. अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.
‘गेमिंग जोन मालिक के खिलाफ दर्ज होगी FIR’
हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं. गेमिंग जोन का ओनरशिप युवराज सिंह सोलंकी नामक शख्स के पास है. जो मौतें हुई हैं, इसको लेकर लापरवाही के लिए मामला दर्ज करेंगे. आगे की जांच तब होगी, जब हम यहां बचाव अभियान पूरा कर लेंगे.
‘मुख्यमंत्री का X अकाउंट पर पोस्ट’
मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं.
वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग टीआरपी गेम जोन में लगी है. घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद है. आग पर काबू पाया जा रहा है. हमें कोई संदेश नहीं था कि अंदर कितने आदमी थे. बचाव कार्य जारी है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा
