18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्मी का पारा हाई... राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान,...

गर्मी का पारा हाई… राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान, दिल्ली में लू का रेड अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

मई खत्म होने के कगार पर है, ज्येष्ठ के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ गर्मी भी अपने भयंकर स्तर पर पहुंच रही है. राजस्थान में तो भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है, जहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के फलौदी में दिन में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. बता दें कि साल 2016 में 15 मई को सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

केंद्र ने कहा कि जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 47 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. उधर, राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को मौसम का पारा हाई ही रहा.

मतदान के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान, 46.9 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़- 46.8 डिग्री सेल्सियस, नरेला- 46.7 डिग्री सेल्सियस. इसके साथ ही अगले 4 दिनों के लिए दिल्ली में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

कहां कितना तापमान
फलोदी 50.0 डिग्री सेल्सियस (सीजन का सर्वाधिक)
बाड़मेर 48.8
जैसलमेर 48.0
बीकानेर 47.2
चूरू 47.0
जोधपुर 46.9
गंगानगर 46.5
कोटा 46.3
जयपुर 43.8

कांग्रेस ने सीएम को घेरा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य में पानी और बिजली संकट का समाधान खोजने के बजाय अन्य राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. डोटासरा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार लोगों को बिजली और पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है, इसलिए इस भीषण गर्मी में भी ग्रामीण इलाकों में कई लोग पीने के पानी के लिए मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं. उन्होंने दावा किया कि “शहरी इलाकों में लोग टैंकरों से पानी खरीदने पर बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं. सरकार की लापरवाही के कारण, राज्य में गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है और सरकार राज्य की राजधानी में दो से चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती कर रही है.”

कई-कई घंटो तक हो रही बिजली कटौती
डोटासरा ने कहा कि राज्य के अन्य शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को कई-कई घंटों की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा, “राज्य के लोग बिजली कटौती और पीने के पानी की आपूर्ति की कमी से पीड़ित हैं, जबकि मुख्यमंत्री इन समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.” डोटासरा ने कहा कि भाजपा विधायक, नेता और मंत्री मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार समाधान निकालने के लिए कोई निर्णय नहीं ले रही है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...