10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबंगाल: झारग्राम के बीजेपी उम्मीदवार पर पत्थरों से हमला, ममता सरकार पर...

बंगाल: झारग्राम के बीजेपी उम्मीदवार पर पत्थरों से हमला, ममता सरकार पर लगाए आरोप

Published on

कोलकाता ,

पश्चिम बंगाल में आज 8 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी बीच झारग्राम के मोंगलापोटा में बीजेपी नेता और झारग्राम से उम्मीदवार प्रणत टुडू पर हमला हो गया. प्रणत पर पत्थरों से हमला हुआ. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें बीजेपी नेता, उनके समर्थक भागते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें घटनास्थल से बड़ी मुश्किल से बचाकर निकाला. प्रणत टुडू ने हमले को लेकर ममता सरकार पर आरोप लगाए.

बीजेपी नेता प्रणत टुडू ने दावा किया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के गरबेटा इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसके बाद उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह घटना तब हुई जब टुडू कुछ मतदान केंद्रों के अंदर भाजपा एजेंटों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर गारबेटा जा रहे थे. हालात को काबू में करने के लिए एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को इलाके में भेजा गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टुडू ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अचानक ही मेरी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया और सड़क ब्लॉक कर दी. जब मेरे सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए. मेरे साथ आए CISF के दो जवानों को सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बीजेपी ने लगाया टीएमसी पर आरोप
हालांकि टीएमसी ने आरोपों से इनकार किया. साथ ही टुडू पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. स्थानीय टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को धमकी दे रहे थे. ग्रामीण गुस्सा गए और विरोध प्रदर्शन किया.

बंगाल की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 77.99% मतदान
पश्चिम बंगाल में शनिवार को छठे चरण के तहत 8 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 77.99 प्रतिशत मतदान हुआ. तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. बिष्णुपुर में सबसे अधिक 81.47 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद तमलुक में 79.79 प्रतिशत, झारग्राम में 79.68 प्रतिशत, घाटल में 78.92 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 77.57 प्रतिशत, बांकुरा में 76.79 प्रतिशत, कांथी में 75.66 प्रतिशत और पुरुलिया में 74.09 प्रतिशत मतदान हुआ.

8 सीटों पर 79 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम 4 बजे तक पश्चिम बंगाल के चुनाव कार्यालय को 1,985 शिकायतें मिलीं. इन 8 सीटों पर 79 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बांकुरा और झाड़ग्राम में सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार हैं, इसके बाद पुरुलिया 12 और मेदिनीपुर और तमलुक में नौ-नौ उम्मीदवार हैं. बिष्णुपुर और घाटल सीटों पर सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...