10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगुजरात के राजकोट अग्निकांड में 24 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने...

गुजरात के राजकोट अग्निकांड में 24 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Published on

नई दिल्ली

गुजरात के राजकोट में भीषण अग्निकांड हुआ है। राजकोट जिले के कालावड में शनिवार शाम सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोगों के फंसे होने का आशंका जताई जा रही है। गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। राजकोट अग्निकांड पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट आग पर दुख जताते हुए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।’

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘राजकोट में आग की घटना से हम सभी दुखी हैं। थोड़ी देर पहले मेरी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात हुई। उन्होंने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया।’

राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राजकोट हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे राजकोट, गुजरात में एक गेमिंग जोन में आग लगने की घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है जिन्होंने छोटे बच्चों सहित अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार
बता दें कि गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे।

राजकोट के सारे गेमिंग जोन बंदराजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया, “हमें लगभग 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई। आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है, मलबा निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद राजकोट के सारे गेमिंग जोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...