10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपुलिस और CBI अधिकारी बनकर करते थे ठगी... लखनऊ से ईरानी गैंग...

पुलिस और CBI अधिकारी बनकर करते थे ठगी… लखनऊ से ईरानी गैंग के 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. जयपुर शहर में पिछले 5 माह में 4 वारदातों को अंजाम देने वाले 3 इनामी बदमाशों समेत 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में ऐसी अनोखी धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. इसके चलते उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि 9 मार्च 2024 को एक परिवादी ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी दुकान से हीरे और नकदी लेकर घर लौट रहा था. तभी कुछ दूरी पर खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले चार लोगों ने उसे रोक लिया. इसके बाद जब उनसे आईडी कार्ड मांगा. तो उन्होंने फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और बैग की तलाशी लेते हुए नकदी और 2 डायमंड के पीस लेकर भाग गए.

‘100 से ज्यादा CCTV कैमरे से आरोपी की पहचान’
इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फिर आरोपियों की पहचान कर भोपाल के ईरानी बस्ती निवासी शेख मुख्तार उमर उर्फ हसन, मोहम्मद अली उर्फ साबिर, जुल्फिकार उर्फ जावेद और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर जयपुर लेकर आई है.

‘MP और महाराष्ट्र में भी कई लोगों को बनाया शिकार’
पुलिस पूछताछ में पता चला कि शातिर गिरोह के सरगना ने जयपुर में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी की थी. इतना ही नहीं ये मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. इसके लिए गिरोह के सदस्य सर्राफा बाजार के आसपास की सड़कों को निशाना बनाते हैं और फिर पार्सल या बैग ले जाने वाले लोगों को रोकते हैं. फिर खुद को पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताकर चेकिंग करते हैं.

‘दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता में भी दर्ज हैं FIR’
इस दौरान ग्रुप का एक शातिर शख्स खुद को एसीपी बताकर उसे अपनी बातों में उलझा लेता और कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाता. हालांकि, जयपुर पुलिस को उनके खिलाफ दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता में भी दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी मिली है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड जयपुर पुलिस ने मांगा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...