9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर समेत एक ही...

कर्नाटक में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published on

हासन,

कर्नाटक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह हासन में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई.न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे 75 पर एक ट्रक से टकरा गई. सभी लोग उसी कार में यात्रा कर रहे थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है.

उन्होंने बताया कि ड्राइवर के अलावा बाकी सभी लोग चिक्काबल्लापुरा के रहने वाले एक ही परिवार से थे, उन्होंने बताया कि वे कथित तौर पर मंगलुरु से लौट रहे थे. हादसे के बाद शवों के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. बीते महीने में कर्नाटक में एक ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी. बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी बस होलालाकेरे के पास पलट गई थी जिसमें चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...